Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, स्पेशल ब्रांच के एडीजी मुरारीलाल मीणा मुख्यालय एडीजी होंगे
    झारखंड

    झारखंड में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, स्पेशल ब्रांच के एडीजी मुरारीलाल मीणा मुख्यालय एडीजी होंगे

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. स्पेशल ब्रांच के एडीजी मुरारीलाल मीणा मुख्यालय एडीजी होंगे. मीणा स्पेसल ब्रांच के एडीजी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. आईजी प्रोविजन प्रभात कुमार को स्पेशल ब्रांच के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

    वहीं, पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत अश्विनी कुमार सिन्हा को जैप-4 बोकारो, मो अर्शी को जैप-7 हजारीबाग का कमांडेंट बनाया गया है. जगुआर एसपी शैलेन्द्र कुमार वर्णवाल को जैप-9 साहिबगंज का कमांडेंट बनाया गया है. हटिया एएसपी विनीत कुमार को वायरलेस एसपी, रांची सीसीआर एएसपी रेशमा रमेशन को धनबाद का ग्रामीण एसपी और चक्रधरपुर एएसपी नाथूसिंह मीणा को जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.

    18 अक्टूबर को भी हुए थे प्रशासनिक फेरबदल

    दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों का या तो विभाग बदला था या कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी. परिवहन सचिव के श्रीनिवासन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के पद पर नियुक्त किया गया. वहीं, उद्योग निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त झारखंड रांची के भी अतिरिक्त प्रभार दिए गए. अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव केके सोन को सचिव परिवहन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

    वहीं, अभियान निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन झारखंड उमाशंकर सिंह को स्थानांतरित करते हुए निदेशक भू अर्जन भू अभिलेख एवं परिमाप झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया. परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी रांची के पद पर पदस्थापित भुवनेश प्रताप सिंह को अपने कार्यों के साथ कार्यकारी निदेशक झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया. वाणिज्य कर आयुक्त आकांक्षा रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट रांची के पद पर नियुक्त किया गया.

    Transfar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में SNMMCH से चोरी किया गया नवजात बरामद, महिला चोर को गिरफ्तार
    Next Article क्रूज ड्रग्स केस : जेल में बंद आर्यन से मिलने पहुंचे अभिनेता शाहरुख खान

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.