Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश में नौकरी की नहीं, उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी : संतोष गंगवार केंद्रीय मंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में नौकरी की नहीं, उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी : संतोष गंगवार केंद्रीय मंत्री

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने उत्तर भारत के लोगों की योग्यता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके इस बयान से बवाल मचना तय है। बरेली में मीडिया को मोदी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर अपने मंत्रालय के कामों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इन सौ दिनों में कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं।
    बाजार को मजबूत करने समेत कई क्षेत्रों में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगले महीने से केंद्रीय श्रम व रोजगार कानून लागू हो जाएगा। इसके बाद श्रीनगर में सौ बेड का एक ईएसआईएस अस्पताल भी बनेगा। बाजार को मजबूत करने समेत कई क्षेत्रों में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

    आईवीआरआई सभागार में संतोष गंगवार ने कहा कि देश में नौकरियों की कमी नहीं है, उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है। यहां नौकरी के लिए रिक्रूट करने आने वाले अधिकारी बताते हैं कि उन्हें जिस पद के लिए लोग चाहिए। उनमें वह योग्यता नहीं मिलती है।
    उन्होंने कहा कि किसान, श्रमिक, छोटे व्यापारी, श्रम कानून सरलीकरण, तीन तलाक, अनुच्छेद 370 हटाने, पेंशन आदि तमाम उल्लेखनीय काम इन सौ दिनों में हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में कई केंद्रीय कानून लागू नहीं थे जो लागू करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। उनका मंत्रालय अब श्रीनगर में सौ बेड क्षमता का अस्पताल और भविष्य निधि संगठन कार्यालय भी खुलेगा, इससे पहले मंत्रालय से एक टीम वहां दौरा करेगी।
    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में जो फैसले लिए हैं, उससे करोड़ों अकुशल श्रमिक और आम लोग भी लाभान्वित होंगे। छोटे कारोबारियों को तीन हजार रुपये माह पेंशन योजना लागू कर दी है, सरकार का उद्देश्य न्यूनतम वेतन, पारिश्रमिक और पेंशन हर सेक्टर में लागू करने की है।

    इससे राज्यों में संचालित पेंशन योजना लाभार्थियों को सीधा फायदा होगा। केंद्र सरकार 2024 तक घर-घर तक शुद्ध पीने का पानी पहुंचाएगी। संचालन गुलशन आनंद ने किया। मेयर उमेश गौतम, आईवीआरआई निदेशक आरके सिंह, त्रिवेणी दत्त, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, विधायक डॉ. अरुण कुमार, केसर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, संजीव अग्रवाल, आलोक माथुर, ललित अवस्थी, रमेश जैन,अतुल कपूर आदि मौजूद रहे।

    देश में आर्थिक मंदी नहीं
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया की ओर से हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया से ही जानकारी मिल रही है कि ऑटो सेक्टर में मंदी है। देश में आर्थिक मंदी और रोजगार सृजन पर भी चर्चा हो रही है। सरकार इन सभी मुद्दों पर गंभीर है। आर्थिक मंदी से इंकार करते हुए कहा कि महंगाई पर लगाम लगी है। रोजगार की भी कमी नहीं है लेकिन एक्सपर्ट की कमी जरूर है। इस पर भी सरकार कोशिश कर रही है। उन्होंने स्थानीय निर्माणाधीन प्रोजेक्टों में तेजी लाने का वादा किया।
    उपलब्धियां बताने को लगी प्रदर्शनी बनी फ्लाप शो
    आईवीआरआई सभागार परिसर में सरकार के सौ दिन की उपलब्धि लगी प्रदर्शनी आम लोगों से दूर रही। एक गलियारे में लगी प्रदर्शनी में स्थानीय लोगों को देखने के बुलाया तक नहीं जबकि कार्यदाई संस्था ने लाखों रुपये इस पर बर्बाद कर दिए। प्रचार प्रसार के लिए आया तंत्र भी खानापूरी में लगा रहा। प्रचार न होने से कार्यक्रम में तो तमाम लोग पहुंचे मगर प्रदर्शनी में नहीं आए।

    #National News #Poltical News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने कहा, भाजपा की डबल इंजन सरकार से थम गया झारखंड का विकास
    Next Article पेड़-पौधे जीवन एवं संस्कृति दोनों के लिए जरूरी : रघुवर दास, मुख्यमंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.