Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरुआत, हंगामेदार रहने के आसार
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरुआत, हंगामेदार रहने के आसार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो रही है. जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. पक्ष-विपक्ष दोनों पूरी तरह से तैयार हैं. एक तरफ जहां विपक्ष जहां सरकार को घेरने की तैयारी में है. वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के सारे सवालों के जवाब देने को तैयार है. वहीं कई ऐसे मुद्दे हैं जिनपर टकराव के आसार है. वहीं कई ऐसे विधेयक भी हैं जिसे इस सत्र में सरकार पास करवाना चाहेगी.

    इस बार मानसून सत्र 5 दिवसीय है. जिसमें 6 सितंबर को साल 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. उसके बाद उस पर एक दिन चर्चा होगी. सत्र के दौरान मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी होगा. 9 सितंबर को सत्र सम्पन्न होगा. वहीं कई अहम विषय पर विशेष चर्चा भी हो सकती है.

    सत्र की तैयारी

    इससे पहले मानसून सत्र (Monsoon Session) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष गुरुवार देर शाम तक रणनीति बनाते रहे. विपक्ष के कड़े रुख को देखते हुए सत्ता पक्ष ने सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जहां मुख्यमंत्री आवास में रणनीति बनाई. वहीं प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी के सभी विधायकों ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बैठक कर सरकार को घेरने की तैयारी की. बीजेपी के कड़े रूख को देखते हुए सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने की संभावना है.

    हेमंत सरकार को घेरने की रणनीति

    मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने होगा. विपक्ष ने सरकार की विफलताओं को लेकर सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. बीजेपी विधायक दल की दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित बीजेपी के सभी विधायक उपस्थित हुए. बैठक में गिरती कानून व्यवस्था, नियोजन नीति, हेमंत सरकार के वादाखिलाफी, अवैध माइनिंग, महिला उत्पीड़न, गैरदलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनाई गई.

    बचाव की रणनीति

    विपक्ष के हमले से बचने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर देर शाम तक बैठक हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई इस बैठक में सत्तारूढ़ दल जेएमएम, कांग्रेस और राजद के विधायक, मंत्री शामिल हुए. इसके अलावा बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे. बैठक में सदन में आनेवाले सवालों का सही जवाब देने के लिए विभागीय मंत्रियों को समुचित तैयारी के साथ उपस्थित रहने को कहा गया. इसके अलावा विपक्ष के संभावित मुद्दों का पुरजोर जवाब देने का निर्णय लिया गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, शरीर में अंदरूनी और बाहरी चोट के निशान नहीं
    Next Article रामगढ़ में बाइक सवार ने राहगीर को कुचला, मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.