Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 1:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»नवादा में चुनावी रंजिश में बहा खून, पूर्व मुखिया और उनके भाई को अपराधियों ने मारी गोली
    बिहार

    नवादा में चुनावी रंजिश में बहा खून, पूर्व मुखिया और उनके भाई को अपराधियों ने मारी गोली

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नवादा. बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. पहले चरण के लिए नामांकन भी हो रहा है. इस बीच राज्य में चुनावी रंजीश को लेकर आपराधिक घटनाओं में तेजी आई है. एक ऐसी ही घटना नवादा जिले में हुई. यहां अपराधियों ने पूर्व मुखिया और उनके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया.

    घटना गुरुवार रात की है. कादरगंज थाना क्षेत्र के ओहारी पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश महतो अपने ममेरे भाई प्रदीप कुमार के साथ घर के बाहर बैठे थे तभी हथियार से लैस 6 अपराधी आ धमके. अपराधियों ने दोनों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. गोली लगने से दोनों जमीन पर गिर गए. इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भाग गए.

    अवधेश के दाहिने जांघ और प्रदीप के सीने में गोली लगी. परिजन दोनों को आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. प्रदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. अवधेश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने कहा, ‘घटना को चुनावी रंजीश के चलते अंजाम दिया गया. गोली चलाने वालों को मैं जानता हूं.’

    बता दें कि अवधेश महतो ओहारी पंचायत के निवर्तमान मुखिया अनीता कुमारी के पति हैं. घटना की सूचना मिलने पर नवादा सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद और कादरगंज ओपी प्रभारी सूरज कुमार अस्पताल पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने अवधेश से पूछताछ की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, गोलीबारी की घटना के बाद ओहारी पंचायत में तनाव की स्थिति है. इलाके में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज के सदर अस्पताल में अविवाहित महिला ने नवजात को शौचालय में फेंका, दूसरी ने बचाई जान
    Next Article सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, शरीर में अंदरूनी और बाहरी चोट के निशान नहीं

    Related Posts

    बिहार

    RJD, कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां चाहती हैं कि जिनकी मृत्यु हो चुकी है वो मृत्यु लोक से आकर पूर्व की भांति वोट करे : जीतन राम मांझी

    July 27, 2025
    बिहार

    आम जनता के लिए खुल गया पटना म्यूजियम का नया गैलरी, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    July 27, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7.23 करोड़ मतदाता फॉर्म जमा

    July 27, 2025
    Latest Posts

    राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी पर विधायक रोशन लाल चौधरी का विरोध, कहा – तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सरकार

    July 27, 2025

    RJD, कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां चाहती हैं कि जिनकी मृत्यु हो चुकी है वो मृत्यु लोक से आकर पूर्व की भांति वोट करे : जीतन राम मांझी

    July 27, 2025

    खूंटी में बारिश ने फिर बढ़ाई मुश्किलें, कई डायवर्सन और पुल बह गए

    July 27, 2025

    भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    July 27, 2025

    आम जनता के लिए खुल गया पटना म्यूजियम का नया गैलरी, CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.