Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने घर पहुंचे सिपाही ने महिला की कपड़े बदलने के दौरान खींच ली थी आपत्तिजनक तस्वीर, अब करता है ब्लैकमेल; अश्लील बातों का ऑडियो वायरल
    बिहार

    मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने घर पहुंचे सिपाही ने महिला की कपड़े बदलने के दौरान खींच ली थी आपत्तिजनक तस्वीर, अब करता है ब्लैकमेल; अश्लील बातों का ऑडियो वायरल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर की एक महिला को थाना का सिपाही ब्लैकमेल कर रहा है। उसे कॉल कर शाम होने के बाद मिलने को बुलाता है। कहता है, अकेले मिलने आना। तभी तुम्हारी फोटो डिलीट करूंगा। अगर तेज़ बनने की कोशिश की तो फोटो वायरल कर दूंगा। इस हरकत से वह मानसिक तनाव में है। पीड़िता ने सिपाही की पूरी बातों की रिकॉर्डिंग कर मीडिया को दी है और मदद की गुहार लगाई है। आरोपी सिपाही अहियापुर थाने में तैनात है।

    पीड़िता ने बताया- “पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में घर में छापेमारी की थी। पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भी खींच ली थी। अब उसी फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।

    पीड़िता बताती है- “सिपाही रविरंजन के बारे में अहियापुर थानेदार सुनील रजक से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। इससे वह काफी आहत हुई।’ हालांकि, अहियापुर थानेदार सुनील रजक ने बताया- “महिला के आरोप निराधार हैं। रविरंजन ने ही उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इसलिए उसे फंसा रही है।’

    वॉट्सऐप पर करता था चैट

    आरोपी सिपाही पीड़िता के वॉट्सऐप नंबर पर भी मैसेज करता था। उसने उसकी तस्वीर भी भेजी थी और कुछ अश्लील बातें लिखी थीं, लेकिन फिर इसे डिलीट कर लिया था। पीड़िता ने इसका स्क्रीन शॉट लिया, लेकिन तब तक वह चैट डिलीट कर चुका था। हालांकि, कुछ मैसेज अभी भी वॉट्सऐप पर सुरक्षित हैं।

    चालाकी मत करना, हमसे बुरा कोई नहीं होगा

    सिपाही ने मोबाइल पर महिला से जो बात की है, उसमें कहा है- “थाना के बाहर आना। अकेले ही आना। चालाकी मत करना, वरना हमसे बुरा कोई नहीं होगा। जब महिला ने पूछा कि वहां आने से क्या होगा। इस पर आरोपित ने कहा कि आओगी तब बताएंगे। तुम्हें कुछ देना होगा, फोटो डिलीट करने के लिए। महिला ने कहा कि क्या देना होगा पैसे? उसने कहा कि आने के बाद बताएंगे।’

    पीड़िता ने कहा- “जब उसके घर पर छापेमारी की गई थी तो टीम में रविरंजन भी था। वह अपने बच्चे को अस्पताल लेकर जाने वाली थी। इसलिए कमरे में कपड़ा बदल रही थी। तभी सिपाही ने उसकी तस्वीर खींच ली थी। जब पीड़िता थाना पहुंची तो वहां पर उससे नंबर ले लिया और बदतमीजी करने लगा था।’

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड जगुआर कैंप परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन, 10,000 से अधिक प्रजाति के वृक्ष लगाए गए
    Next Article बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत, कई झुलसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026
    क्राइम

    जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    September 28, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.