Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»विदेश»पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लाचार, पेट्रोल से भी महंगा हुआ दूध, 140 रुपये में मिल रहा एक लीटर
    विदेश

    पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लाचार, पेट्रोल से भी महंगा हुआ दूध, 140 रुपये में मिल रहा एक लीटर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। कर्ज के बोझ से कंगाली की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान के लिए महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी चीजों की बहुत दिक्कत है। पड़ोसी मुल्क के लोग दूध के लिए भी तरस रहे हैं। महुर्रम के दिन पाकिस्तान में दूध का दाम पेट्रोल से भी ज्यादा था। कराची और सिंध में एक लीटर दूध 140 रुपये तक बिका।
    हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, महुर्रम के दिन कराची में एक लीटर दूध का दाम 120 से 140 रुपये था। वहीं सिंध के कुछ इलाकों में भी दूध 140 रुपये में बिका।
    दूध से सस्ता है पेट्रोल और डीजल
    दूध के दाम से लोग कितने परेशान हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां पेट्रोल और डीजल भी दूध से सस्ता है। महुर्रम के दिन पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 113 रुपये का था। वहीं एक लीटर डीजल के लिए लोग 91 रुपये चुका रहे थे। इस संदर्भ में दुकानकारों का कहना है कि दूध की मांग बढ़ने के कारण दाम में वृद्धि हुई।

    हालांकि कमिश्नर ऑफिस द्वारा आधिकारिक तौर पर एक लीटर दूध का दाम 94 रुपये तय किया गया है।

    मई 2019 में पाकिस्तान में खुदरा महंगाई नौ फीसदी के करीब थी। इसके अभी और बढ़ने की आशंका है। लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था से जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ गई है। ना सिर्फ दूध, बल्कि पाकिस्तान में आलू और टमाटर जैसी अन्य कई सब्जियों के दामों ने आसमान छू लिया है। सच तो यह है कि पाक सरकार अवाम को आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाई। आज भी चार करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हैं। इस बेकारी के कारण युवा दहशतगर्दी का दामन थाम रहे हैं।

    #Online news Latest news Pakistan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंध्र की राजनीति गरमाई, नजरबंद हुए टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
    Next Article तबरेज अंसारी मामला : पत्नी बोली, शासन के दवाब में पुलिस ने हटाई मर्डर की धारा, सीबीआई जांच की मांग की, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुर्तगाल में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर फा’यरिंग, राहुल आरके मीणा ने ली जिम्मेदारी

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.