Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 9:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»टोक्यो में पैरालंपिक खेलों में भाविना पटेल ने 53 साल बाद रचा इतिहास, देश को समर्पित किया पदक
    खेल

    टोक्यो में पैरालंपिक खेलों में भाविना पटेल ने 53 साल बाद रचा इतिहास, देश को समर्पित किया पदक

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टोक्यो : टोक्यो में पैरालंपिक खेलों के महिला एकल के फाइनल मुकाबले में चीन की झाउ यिंग ने भारत की भाविना पटेल को 3-0 हरा दिया. भारत की भाविनाबेन पटेल को टोक्यो पैरालंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को यहां चीन की झाउ यिंग के खिलाफ सीधे गेम में 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

    भाविना ने अपना पदक देश को समर्पित करते हुए कहा कि आज मैच के दौरान मैं थोड़ा नर्वस थी इस वजह से मैं अपनी खेल रणनीति को ठीक से लागू नहीं कर सकी, उन्होंने कहा कि अगली बार मैं निश्चित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी. भाविना ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भारत ने पैरालिंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है. उन्होंने इस जीत के लिए अपने कोच, परिवार के सदस्यों और दोस्तों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

    यह पदक भारत के लिए इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि 53 साल पहले भारत की ओर से मुरलीकांत केतकर ने 1968 में इजराइल में हुए पैरालंपिक खेलों में राउंड ऑफ 32 तक पहुंचे थे. इसके बाद टोक्यो 2020 में भाविना ने टेबल टेनिस में नया मुकाम हासिल किया.

    इससे पहले भाविना ने सेमीफाइनल में विश्व की नंबर 3 और 2016 रियो पैरालंपिक खेलों की रजत पदक विजेता मियाओ को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 3-2 (7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. भारत को पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस में अपना पहला पदक पक्का किया.

    भाविना ने कहा, यह पहली बार है कि किसी भारतीय खिलाड़ी ने एक चीनी प्रतिद्वंद्वी को हराया है. यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. हर कोई मुझसे कहता था कि एक चीनी खिलाड़ी को हराना असंभव है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को अस्पताल से मिली छुट्टी
    Next Article रांची में पेट्रोल पंप के पास फ्रिज में ब्लास्ट से कार शोरूम में लगी आग, पंप की महिलाकर्मियों की सजगता से टला बड़ा हादसा

    Related Posts

    खेल

    नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, रुद्रांश और आदित्य ने जीते स्वर्ण पदक

    June 23, 2025
    खेल

    दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास

    June 23, 2025
    खेल

    ONSSC 2025 के दूसरे दिन इन तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

    June 21, 2025
    Latest Posts

    रांची पुलिस ने जारी की ड्रग्स पैडलर्स की तस्वीर, परिजनों को देगी उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी

    June 23, 2025

    आरपीएफ ने की रेलवे सुरक्षा सम्मेलन की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले…

    June 23, 2025

    बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    June 23, 2025

    चास के आस्था ज्वेलर्स में हथियारबंद लुटेरों ने डाली डकैती, लाखों के गहने लूटे

    June 23, 2025

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.