Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर में पुलिस ने हाईवे पर तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 18 लाख रुपए जप्त किये
    बिहार

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने हाईवे पर तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 18 लाख रुपए जप्त किये

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर में कैश से भरा बैग लेकर जा रही स्कार्पियो को शनिवार दोपहर पुलिस ने पकड़ा है। इसमें 18 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के फकुली चेक पोस्ट की है। गाड़ी में सवार दो लोगों ड्राइवर और दरभंगा के अधीक्षण अभियंता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

    ASP वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया- ‘गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कार्पियो भारी मात्रा में कैश लेकर जा रही है। कुढ़नी, फकुली और तुर्की ओपी को अलर्ट कराते हुए हाईवे पर घेराबंदी करने को कहा। टीम ने हाजीपुर रोड के फकुली चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी आती दिखी। तलाशी में कैश बरामद हुए।’

    सभी विभागों को दी गई जानकारी

    बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इतने अधिक मात्रा में कैश लेकर जाने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ASP ने बताया- ‘इनकम टैक्स और ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा समेत और भी कई विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। रुपये किसके हैं और किस काम के लिए लेकर जा रहे थे। इस बिंदु पर पूछताछ की जा रही है। सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी पहुंचकर जांच और पूछताछ करेंगे।’

    दो साल पूर्व बाइक से मिले थे रुपए

    बता दें कि दो साल पूर्व भी अचार संहिता लागू होने के दौरान एक युवक बाइक से भारी मात्रा में कैश लेकर जा रहा था। उसे भी फकुली चेक पोस्ट के समीप से पकड़ा गया था। उसने बाइक की सीट में लाखों रुपये छुपाकर रखे थे, जिसे पुलिस ने जब्त किया था।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश में आदिवासी युवक को तालिबानी सजा, ट्रक के पीछे बांध सड़क पर घसीटा, मौत
    Next Article ट्यूशन पढ़ाने के बहाने टीचर कर रहा था नाबालिग लड़किओं के साथ दुष्कर्म, परिजनों ने की जमकर पिटाई

    Related Posts

    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026
    क्राइम

    जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.