Joharlive Team
गढ़वा । गढ़वा के कांडी में करमा डाल का विसर्जन करने गईं दो लड़कियां कोयल नदी में डूब गयीं जबकि एक लड़की को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। अभी तक डूबी हुई लड़की का शव बरामद नहीं हुआ है। घटना मंगलवार तड़के की है।
पुलिस के अनुसार राणाडीह निवासी गुलाब पासवान की पुत्री नेहा कुमारी(14) और यमुना पासवान की पुत्री काजल कुमारी( 16) करमा डाल का विसर्जन करने के लिए कोयल नदी में गईं थीं। विसर्जन के दौरान गहरे पानी में नेहा कुमारी और काजल कुमारी डूबने लगीं। दोनों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने काजल कुमारी को तो किसी प्रकार बचा लिया लेकिन नेहा डूब गई। अभी तक डूबने वाली लड़की का शव नहीं मिल पाया है। पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से उसके शव को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
