Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 1:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को 50-50 लाख रुपए के साथ लैपटॉप, स्कूटी और मोबाइल की सौगात, 3000 स्क्वेयर फीट में घर भी
    खेल

    निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को 50-50 लाख रुपए के साथ लैपटॉप, स्कूटी और मोबाइल की सौगात, 3000 स्क्वेयर फीट में घर भी

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड पहुंचते ही राज्य की ओलिंपियन बेटियों पर सौगातों की बरसात शुरू हो गई है। झारखंड सरकार ने टोक्यो ओलिंपिक में महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रही निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को 50-50 लाख रुपए नगद दिए हैं। इसके अलावा इन्हें एक स्कूटी, एक लैपटॉप और एक स्मार्ट फोन भी दिया गया। प्रोजेक्ट भवन में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में CM हेमंत सोरेन ने दोनों के लिए पक्का का घर बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह घर इनकी पसंद की जगह और इनके मनमाफिक डिजानइन का बनाया जाएगा। 3000 स्केवेयर फीट में मकान तैयार किया जाएगा।

    खेल के दौरान घायल खिलाड़ियों का इलाज सरकार कराएगी
    इस दौरान CM हेमंत सोरेन ने इस बात की भी घोषणा की कि अगर हमारे खिलाड़ी और कोच के साथ खेल के दौरान कोई आकस्मिक घटना घटती है तो उनके अस्पताल का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि जीवन यापन और जिंदगी जीने के लिए सपोर्ट सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

    जहां बिजली और सड़क नहीं वहां की बेटियां कर रहीं कमाल
    हेमंत सोरेन ने कहा कि जहां बिजली और सड़क नहीं वहां की बेटियां दुनिया में कमाल कर रही हैं। इनकी संसाधनों और जरूरतों का खयाल रखना हम सब का दायित्व है। उन्होंने बताया कि सरकार राज्य में रेसिडेंसियल स्पोर्ट्स सेंटर को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया है। यहां बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल के खिलाड़ियों के लिए सुविधा होगी। इसके अलावा डे बोर्डिंग ट्रेनिंग सेंटर में आने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपए प्रति प्लेयर दिया जाएगा।

    ओलिंपियन दीपीका का नाम भूले CM
    कार्यक्रम के दौरान CM हेमंत सोरेन खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्हें वहां मौजूद हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का तो नाम याद रहा, लेकिन पिछले दो ओलिंपिक में राज्य का नाम रोशन करने वाली दीपीका का नाम वे भूल गए। बाद में कार्यक्रम की एंकर से पूछकर उन्होंने उनका नाम लिया। उन्होंने कहा कि शॉर्ट नोटिस में कार्यक्रम का आयोजन होने के कारण उन्हें बुलाया नहीं जा सका।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाउथ एक्टर प्रकाश राज का हुआ एक्सीडेंट, इलाज के लिए हैदराबाद रवाना
    Next Article वाहन चेकिंग के दौरान चतरा में 10 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल

    ONSSC 2025 के दूसरे दिन इन तीन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

    June 21, 2025
    खेल

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025
    खेल

    ट्रेन से लीड्स पहुंची टीम इंडिया

    June 18, 2025
    Latest Posts

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.