Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 9:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»झारखंड की ओलंपियनों सलीमा और निक्की को रिसीव करेंगे खेल मंत्री, सीएम देंगे चेक
    खेल

    झारखंड की ओलंपियनों सलीमा और निक्की को रिसीव करेंगे खेल मंत्री, सीएम देंगे चेक

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2021Updated:August 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले को गंवाने के बाद अपना ओलिंपिक सफर खत्म करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने हारकर भी दिल जीते और खूब तारीफ हासिल की. इस कामयाबी के बाद स्वदेश और गृह राज्य लौट रहे खिलाड़ियों के लिए न केवल परिजन, प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं बल्कि झारखंड के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री भी प्रतीक्षा में हैं. भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहीं सलीमा टेट और निक्की प्रधान के आज झारखंड पहुंचने पर दोनों को सम्मानित किया जाएगा.

    रांची हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर 12.45 बजे के करीब राज्य की दोनों खिलाड़ी टेटे और प्रधान पहुंच सकती हैं. एक अधिकारी के हवाले से खबरों में कहा गया है कि झारखंड के खेल मंत्री हफीज़ुल अंसारी दोनों को एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे. इसके बाद झारखंड का नाम रोशन करने वाली दोनों हॉकी प्लेयरों को सचिवालय ले जाया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 50-50 लाख रुपये का चेक उन्हें सौंपेंगे. बता दें कि भारतीय हॉकी टीम मंगलवार को स्वदेश लौट आई.

    गौरतलब है कि टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक के लिए मुकाबला जब भारतीय हॉकी टीम ने गंवा दिया था, तब सीएम सोरेन ने राज्य की दोनों खिलाड़ियों के लिए इस सम्मान राशि की घोषणा कर दी थी. ओलिंपिक के लिए खिलाड़ियों के रवाना होने से पहले ही सोरेन सरकार ने ऐलान किया था कि राज्य का जो खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतेगा, उसे 2 करोड़ रुपये सम्मान के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि सिल्वर मेडल जीतने पर 1 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर 75 लाख रुपये दिया जाना तय था.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगली हाथियों ने मॉर्निंग वाक पर निकले दो व्यक्तियों कुचला, आसपास के लोगों में डर का माहौल
    Next Article वेतन भुगतान की मांग को लेकर एचईसी कर्मियों ने किया मुख्यालय का घेराव

    Related Posts

    जमशेदपुर

    आरपीएफ ने की रेलवे सुरक्षा सम्मेलन की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले…

    June 23, 2025
    झारखंड

    रांची DC ने जिलास्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी

    June 23, 2025
    झारखंड

    “नशा नहीं, शिक्षा हमारा नारा”… इस नारे के साथ युवाओं को जगा रही पलामू पुलिस

    June 23, 2025
    Latest Posts

    आरपीएफ ने की रेलवे सुरक्षा सम्मेलन की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले…

    June 23, 2025

    बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    June 23, 2025

    चास के आस्था ज्वेलर्स में हथियारबंद लुटेरों ने डाली डकैती, लाखों के गहने लूटे

    June 23, 2025

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    June 23, 2025

    आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और भ्रमित करने वाली : विनोद कुमार पांडेय

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.