Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 11:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»श्रावण अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
    धर्म/ज्योतिष

    श्रावण अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सावन में आने वाली अमावस्या अत्यंत खास मानी जाती है. इस साल यह तिथि रविवार को है. पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए अमावस्या पर श्राद्ध की रस्मों को करना उपयुक्त माना जाता है. सावन में आने के कारण इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है.

    अमावस्या को लेकर रांची के प्रख्यात पंडित जितेंद्र पाठक बताते हैं कि इस बार के अमावस्या का संयोग काफी बेहतर है क्योंकि नक्षत्रों का सम्राट तथा ग्रहों का राजा सूर्य का एक साथ मिलन हो रहा है. जो भक्त अमावस्या के दिन देवी-देवताओं की सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं उनके सभी कष्ट और रोग को भगवान हर लेते हैं. इस बार अमावस्या का संयोग अद्भुत बन रहा है. अमावस्या पितृ दोष को हटाने के लिए मनाया जाता है. इसलिए सनातन धर्म में अमावस्या को पूर्वजों का दिन भी माना जाता है.

    शुभ मुहूर्त : श्रावण मास की अमावस्या तिथि रविवार की सुबह सूर्योदय से यह शुरू हो गया है जो शाम 6:40 बजे तक रहेगा. साथ ही पूस नक्षत्र का भी सहयोग बना रहेगा. हिंदू धर्म में स्नान दान के लिए उदया ति​थि मान्य होती है.

    पंडित बताते हैं कि अमावस्या के दिन स्नान कर प्रभु का ध्यान करना चाहिए और हो सके तो पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गरीब, बेसहारे एवं जरूरतमंद बुजुर्गों को भोजन करना चाहिए. इससे पितृ दोष से मुक्ति प्राप्त होती है.

    पूजा विधि : 

    पंडितों की मानें तो अमावस्या की पूजा के दिन चंदन, दीपक, अगरबत्ती, प्रसाद, फल, गंगाजल एवं पंचोउपचार के साथ भगवान का पूजन कर सकते हैं.

    पंडित एवं ज्योतिषाचार्य जितेंद्र प्रसाद बताते हैं कि 12 राशियों में सिर्फ तुला, कुंभ और मिथुन राशि के लोगों के लिए यह अमावस्या हानिकारक हो सकता है, लेकिन अगर वह सही तरीके से अपने देवता की पूजा करें तो उनके लिए भी इस वर्ष के सावन माह का अमावस्या लाभदाई होगा. वहीं, मेष, सिंह, धनु, वृश्चिक, मकर, कन्या, कर्क, मीन, वृष राशि के लोगों के लिए अद्भुत संयोग का अमावस्या माना जा रहा है. इस मंत्र का करे उच्चारण- “सर्वानी विघ्नानी हरन्ति पूस:”.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article हजारीबाग के हृदयास्थली झंडा चौक के समीप दिनदहाड़े गोली चली, कोई हताहत की सूचना नहीं

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 14 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 14, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी… जानिये

    August 13, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 13 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 13, 2025
    Latest Posts

    बिहार पुलिस के सात कर्मियों को ग्लैंट्री अवार्ड, दो वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

    August 14, 2025

    HDFC बैंक ने बढ़ाया न्यूनतम बैलेंस, SBI ने IMPS ट्रांजैक्शन पर बदले चार्ज

    August 14, 2025

    उत्तरी भारत में मृत जन्म की दर चिंताजनक, शहरी क्षेत्रों में स्थिति गंभीर

    August 14, 2025

    ट्रंप की पुतिन को दी चेतावनी, यूक्रेन युद्ध नहीं रुका तो होंगे गंभीर परिणाम

    August 14, 2025

    पटना पुलिस की कड़ी कार्रवाई : 22 थानों के 150 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया

    August 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.