8 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :चतुर्थ चंदमा माँ का स्वास्थ उत्तम करेगा। पर समय बहुत अनुकूल नही है। किसी से विवाद से मन खिन्न होगा। बोलने से पहले सोच ले। पर भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त के कार्य लाभदायक रहेंगे।

वृष : पराक्रम का लाभ मिलेगा। सरकार से भी लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन संबंधी परेशानी दूर होगी। नौ में कोई नया कार्य कर पाएंगे। भाग्य का सही साथ मिलेगा।

आचार्य प्रणव मिश्रा आचार्यकुलम, अरगोड़ा राँची 9031249105, 8210075897

मिथुन : अवसर का सदुपयोग करें। किसी से विवाद होगा। जुबान में संयम रखें। मन में संशय रहेगा। मेहनत अधिक होगी। भावनाओं पर काबू रखें।

कर्क : गुरु धन देंगे। सत्कर्म करें। कोई नया तथा बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ रहेगा।

सिंह : मानहानि हो सकता है। जोखिम न लें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा।

कन्या : शत्रुओं का पराभव होगा। कार्य के प्रति किया गया प्रवास मनोनुकूल रहेगा। नया काम मिल सकता है। घर-बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी।

तुला : किसी से विवाद हो सकता है। अपनी बात मनवा नहीं पाएंगे। दुविधा रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी।

वृश्चिक : भाग्य प्रबल होगा। समाज मे प्रभाव वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कोई शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल होगा

धनु : समय अनुकूल नहीं है। किसी से अकारण वहस होगा। थकान महसूस होगी। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रोजगार में वृद्धि होगी।

मकर : आलस से कार्य मे लेट होगा। काम के प्रति जागरूक हो। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सलाह आवश्यक है।

कुंभ : समय अनुकूल है पर कानून का उल्लंघन न करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे। मौसमी रोग से बचें।

मीन : प्रेम में मन खुश रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का साथ मिलेगा। कारोबार संतोषजनक रहेगा।