Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग के हृदयास्थली झंडा चौक के समीप दिनदहाड़े गोली चली, कोई हताहत की सूचना नहीं
    झारखंड

    हजारीबाग के हृदयास्थली झंडा चौक के समीप दिनदहाड़े गोली चली, कोई हताहत की सूचना नहीं

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग। शहर के हृदयास्थली झंडा चौक के समीप रविवार की सुबह दिनदहाड़े चलाई गोली चली। हालांकि इसमें कोई हताहत की सूचना नहीं है। लेकिन इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल व्याप्त है, व्यवसाई वर्ग सहम गए हैं और खौफ के माहौल में हैं। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने तत्काल अपने सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर और विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लेने का निर्देश दिया। जिसके बाद विधायक श्री जायसवाल के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि सदर विधायक मनीष जायसवाल एक सजग और संवेदनशील जनप्रतिनिधि हैं जो जनता के हरेक सुख – दुःख में सहभागी बनकर खड़े रहे हैं और कंधा से कंधा मिलाकर चलते हैं।

    दिनेश सिंह राठौर ने कहा कि हजारीबाग एक शांत और अमन – चैन का पैग़ाम देने वाला शहर हैं लेकिन यहां मेन रोड में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर शहर वासियों को भयभीत करने का नापाक प्रयास मनबढू अपराधियों द्वारा किया गया है। उन्होंने हजारीबाग पुलिस अधीक्षक से तत्काल इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई करने की मांग की है। विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि झारखंड में अपराधी बेख़ौफ़ और बेलगाम हो गए हैं। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। हजारीबाग पुलिस को इस घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए सख्त कारवाई करते हुए अविलंब दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि शहर के अमन-चैन को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास करने वाले असामाजिक तत्व दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति करने की हिमाकत ना कर सकें और हजारीबाग शहर का सौहार्द बरकरार रहें ।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावण अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
    Next Article 11 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की नकली शराब भी जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.