Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हॉकी खिलाड़ी सलीमा के पिता को करेंगे सम्मानित, टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंची टीम
    खेल-सिनेमा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हॉकी खिलाड़ी सलीमा के पिता को करेंगे सम्मानित, टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंची टीम

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: टोक्यो ओलंपिक 2020 में क्वार्टर फाइनल जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की महिला हॉकी टीम की चारों तरफ सराहना हो रही है. इसमें झारखंड की दो बेटियां सलीमा और निक्की भी खेल रहीं हैं. इधर भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर उनके खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के परिजनों के सम्मान का सिलसिला शुरू हो गया है. इस कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिमडेगा की खिलाड़ी सलीमा टेटे के पिता सुलकशन टेटे को सम्मानित करेंगे.

    ओलंपिक के इतिहास में यह पहला मौका है, जब भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल खेलेगी. इस उपलब्धि और खिलाड़ी की हौसलाअफजाई के लिए टीम की सदस्य सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे के पिता सुलकशन टेटे को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मानित करेंगे. इसके लिए सलीमा के पिता और बहन महिमा टेटे को रांची बुलाए गए हैं. हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी राजू मांझी के साथ दोनों मंगलवार सुबह जिला प्रसाशन की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहन से रांची रवाना हो गए हैं. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी एवं सलीमा की कोच प्रतिमा बरवा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

    ओलंपिक के 11 वें दिन का इतिहास

    इससे पहले टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन भारत की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया था. रानी रामपाल की अगुवाई में टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया. ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच- 2 पर खेले गए इस ऐतिहासिक मैच में हाकेरूज नाम से मशहूर आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मैच का एकमात्र गोल 22वें मिनट में गुरजीत कौर ने किया. यह गोल पेनाल्टी कार्नर पर हुआ. दुनिया की नौवें नम्बर की भारतीय टीम के दुनिया की नम्बर-2 टीम आस्ट्रेलिया को हराने के साथ झारखंड झूम उठा था. इसकी एक वजह भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियों का खेलना है. जिसमें सलीमा टेटे सिमडेगा की रहने वाली हैं.

    बुधवार को है मुकाबला

    भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम अर्जेंटिना को चुनौती देगी. इस मैच को जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम रजत पदक पक्का कर लेगी, जो बड़ी उपलब्धि होगी. पूरा देश महिला हॉकी टीम की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ओवरऑल पासिंग परसेंजेट 99.04 प्रतिशत
    Next Article अब रांची से लखनऊ और भुबनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.