Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Sep, 2025 ♦ 6:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू के मलय नदी की तेज धार में बह गई बाइक, ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे युवक का किया रेस्क्यू
    झारखंड

    पलामू के मलय नदी की तेज धार में बह गई बाइक, ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे युवक का किया रेस्क्यू

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः जिला के खामडीह में मलय नदी की तेज धार में बह रहे युवक का ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया. युवक बाइक के साथ नदी पर बना छलका से पार कर रहा था, तभी वो पानी की धार में बहने लगा. आसपास के ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए पानी में कूदकर उसकी जान बचाई.

    पलामू के ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए एक युवक की जान बचाई. युवक नदी की तेज धार में बाइक समेत बह रहा था, ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए युवक को रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया. पलामू में पिछले दो दोनों के बारिश के बाद सभी नदियां उफान पर है. यह घटना पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह गांव की है. जानकारी के अनुसार लेस्लीगंज के सेहरा गांव का युवक बाइक से मेदनीनगर से खामडीह होते हुए अपने घर जा रहा था. खामडीह में वह मलय नदी पर बने छलका को बाइक से पार कर रहा था, इसी क्रम में वह बाइक समेत नदी में चला गया.

    पानी की तेज धार में युवक बहते हुए करीब 50 मीटर तक चला गया था. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण जमा हुए. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे युवक का रेस्क्यू किया और उसे नदी की तेज धार से बाहर निकाला. बाद में ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद युवक अपने घर चला गया. लेकिन नदी की तेज धार में युवक की बाइक बह गई.

    हुआ, उसी छलका पर साल 2020 की बरसात में दूल्हा-दुल्हन समेत छह लोग नदी की तेज धार में बह रहे थे. उस दौरान भी खामडीह के ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए सभी की जान बचाई थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमशहूर गायिका कल्याणी मेनन का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Next Article ‘द कपिल शर्मा शो’ को टक्कर देने आ राजू श्रीवास्तव का नया कॉमेडी शो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    RMC प्रशासक ने एदलहातु और रॉक गार्डन की भूमि का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं का बनाया रोडमैप

    September 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बी. साईराम होंगे कोल इंडिया के नए चेयरमैन

    September 20, 2025
    जामताड़ा

    प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

    September 20, 2025
    Latest Posts

    RMC प्रशासक ने एदलहातु और रॉक गार्डन की भूमि का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं का बनाया रोडमैप

    September 20, 2025

    बी. साईराम होंगे कोल इंडिया के नए चेयरमैन

    September 20, 2025

    समस्तीपुर में तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा का समापन, बोले– चाहिए कलम, रोजगार और कारखाना

    September 20, 2025

    प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

    September 20, 2025

    रांची में नगर निगम का प्लास्टिक फ्री अभियान, 35 किलो कैरी बैग व हजारों ग्लास-चम्मच जब्त

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.