Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से गिरिडीह में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली आपूर्ति भी ठप
    झारखंड

    3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से गिरिडीह में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली आपूर्ति भी ठप

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीहमें 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से डुमरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शनिवार देर रात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई. निमियाघाट स्थित बाजार बारिश के पानी में डूब गया है. डुमरी- बेरमो मार्ग पर  गुरुटांड़ का डायवर्सन पूरी तरह से पानी में डूब गया. इससे इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया है. बाइक सवार एक युवक डायवर्सन पार करने की कोशिश में बाइक सहित बह गया. उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने अपनी जान पर खेलकर उफनती नदी से युवक को सुरक्षित बचाया. बाद में उसे पोरदाग स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

    चंद्रपुरा के तरंगा से लौट रही आजसू नेत्री ने डायवर्सन पर पानी चढ़ने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही निमियाघाट थाने की पुलिस ने गुरुटांड़ पहुंचकर पानी कम होने तक आवागमन पर रोक लगा दिया. बताते चलें कि डुमरी-बेरमो पथ पर पोरदाग व गुरुटांड़ पुल जर्जर होने की वजह से 2020 में ढह गया था. इसके बाद विकल्प के तौर पर उसके बगल से डायवर्सन बना आवागमन सुचारू किया गया. वहीं वैकल्पिक मार्ग अत्यंत नीचे रहने की वजह से लगातार बारिश होने से पानी में डूब गया.

    उधर, बोकारो के बालीडीह में रांची से पहुंची एनडीआरएफ की टीम गरगा नदी में बच्चे की तलाश में जुटी है. शनिवार को नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चा नदी में बह गया. बच्चा मखदुमपुर का रहने वाला है. वह अपने 4 साथियों के साथ नदी में नहाने आया था. सभी ने उफनती नदी में छलांग लगाई, 4 बच्चे बाहर निकले, जबिक एक का अबतक अता-पता नहीं है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बेटे के दोस्त ने नशे की हालत में बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article NH-18 के महिशपुर में सड़क हादसा, ट्रक ड्राइवर की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    Latest Posts

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.