Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चालान के डर से पल्सर सवार उलझ पड़ा पुलिस से, बाइक हुई जब्त
    झारखंड

    चालान के डर से पल्सर सवार उलझ पड़ा पुलिस से, बाइक हुई जब्त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2019Updated:September 6, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पलामू : नए मोटर व्हीकल एक्ट में बढ़े जुर्माने की चर्चा तो जोरों पर है लेकिन इसका असर पलामू वासियों पर दिख नहीं रहा। लोग बेधड़क बिना हेलमेट पहने सड़क पर बाइक दौड़ा रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो हेलमेट साथ लेकर चलते तो हैं लेकिन पहनते नहीं। इनकी नज़र जब पुलिस पर पड़ती है तो हेलमेट पहनते हैं। लेकिन हर बार वे पुलिस को चकमा देने कामयाब नहीं हो पाते। ऐसा ही एक मामला हुआ शुक्रवार को शहर के सबसे व्यस्त चहमुहान चौक पर। दिन के करीब साढ़े तीन बजे ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस अपने टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक पल्सर पर सवार दो युवक उस रास्ते से गुजर रहे थे। पास में हेलमेट था लेकिन पहने हुए नहीं था। गाड़ी चेक होता देखकर चालक ने हेलमेट पहने की कोशिश की लेकिन तब तक पुलिस के नज़र में आ चुका था। पुलिसकर्मियों ने जब उसे रोका तो वह पुलिस वालों से ही उलझ पड़ा। ट्रैफिक प्रभारी के साथ ही धक्का-मुक्की पर उतारू हो गया। युवक अपनी बाइक पुलिस को नहीं देने पर अड़ा था। ट्रैफिक प्रभारी ने उसे बाइक से उतारा। करीब 10 मिनट तक पुलिसकर्मियों व लड़के के बीच तू-तू ,मैं-मैं हुआ। बाइक को जब्त कर पुलिस ने चलान कर दिया। छहमुहान के अलावे शहर थाना के पास भी रोजाना की तरह वाहन चेकिंग अभियान चला। नया कानून लागू हुए छह दिन बीत गया है। शुरू के दो दिन वाहन चेकिंग अभियान नहीं चला। इसके बाद से अब तक बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए तीन सौ से ऊपर लोग पकड़े गए हैं। जिनसे तीन लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया है।

    jharkhand Traffic police traffic rules
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसीबी ने कतरास थानेदार के बॉडीगार्ड को 4000 रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    Next Article रांची में नाम बदल रह रहा था पलामू का माओवादी,गया जेल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.