Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जंगल काटने पहुंचे बीसीसीएल के अधिकारियों पर हमला, ग्रामीणों ने मौके से भगाया
    झारखंड

    जंगल काटने पहुंचे बीसीसीएल के अधिकारियों पर हमला, ग्रामीणों ने मौके से भगाया

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद. झारखंड के धनबाद में जंगल की कटाई करने पहुंचे बीसीसीएल (BBCL) के अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा. ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया. पत्थरबाजी के बीच अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा. अधिकारियों ने जंगल कटाई की बात से इनकार करते हुए कहा कि वे लोग सर्वे करने के लिए मौके पर गये हुए थे.

    दरअसल धनबाद के घनुडीह ओपी अंतर्गत बीसीसीएल के एरिया-10 के सीकेडब्लयू साइडिंग पर जंगल की कटाई करने पहुंची बीसीसीएल की टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर बीसीसीएल अधिकारियों को मौके से भगा दिया. अधिकारियों किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे.

    ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर 1100 परिवारों की आबादी है. बीसीसीएल बिना पुनर्वास कराए यहां पर कोयला निकालने की मंशा से जंगल की कटाई कर रही है. जबकि वन विभाग की अनुमति इनके पास नहीं है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बीसीसीएल जंगल की कटाई के माध्यम से पैर पसार रही है. धीरे-धीरे यहां के रहवासियों को जबरन भगा दिया जाएग. जिसके बाद यहां से बीसीसीएल कोयला उत्खनन करेगी. बीसीसीएल पहले उनकी सुरक्षित पुनर्वास कराएं, उसके बाद ही यहां कोई विस्तारीकरण करने दिया जाएगा.

    वहीं बीसीसीएल अधिकारियों ने जंगल कटाई की बात से इनकार करते हुए कहा कि वे लोग सर्वे करने गये थे. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि सर्वे करने वाले अधिकारी पेलोडर लेकर क्यों पहुंचे थे. जबकि बीसीसीएल के पास जंगल कटाई के लिए वन विभाग की अनुमति भी नहीं है. बिना अनुमति के ही पहले भी कुजामा कोलियरी के केशनंदी जंगल में सैकड़ों पेड़ काट दिये गये.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article27 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article पलामू का गोदावरी अस्पताल सील, मैनेजर लेता था महिला की अश्लील तस्वीरें, चल रही थीं कई धांधलियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.