Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 3:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वास्थ्य मंत्री का पुराना निजी चालक यौन शोषण मामले में गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री का पुराना निजी चालक यौन शोषण मामले में गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुरः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पुराने निजी चालक को एक महिला के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है. इससे पहले पीड़ित महिला ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के चालक प्रद्युत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ न्यायालय से शिकायत की थी. इस पर न्यायालय के कदमा थाना पुलिस कार्रवाई का आदेश दिया.

    गौरतलब है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी चालक मानगो के परमानंद नगर निवासी प्रद्युत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले में महिला ने न्यायालय में शिकायतवाद दाखिल किया था. मामले में न्यायालय के आदेश पर कदमा थाने में न्यायालय परिवाद दर्ज कर लिया गया था. थाने में शिकायतवाद दर्ज होने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. इधर मामले कि जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अपने निजी चालक प्रद्युत सिंह को काम से हटा दिया था.

    पति से ले चुकी है तलाक

    पीड़ित महिला अनुसूचित जाति से संबंधित है. महिला की दो बेटियां है, वर्ष 2012 से महिला अपने पति के खिलाफ न्यायालय में तलाक के लिए केस लड़ रही है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री का निजी चालक प्रद्युत सिंह उसके संपर्क में आ गया. आरोप है कि उसने महिला को शादी का झांसा देकर कदमा के त्रिशूल टावर में दुष्कर्म किया और महिला की अश्लील वीडियो बना ली. इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा. प्रद्युत उसे लेकर पुरी, उज्जैन और कई जगह घूमने लेकर बी गया. महिला का कहना है कि प्रद्युत उसे रांची स्थित मंत्री के आवास भी लेकर गया था, जहां वह महिला को स्वास्थ्य मंत्री के आउटहाउस में भी लेकर गया.

    एसपी ने भी नहीं सुनी

    महिला ने साल 2020 में जब प्रद्युत पर शादी का दबाव बनाया तो प्रद्युत ने महिला को उसके पहले पति के साथ तलाक लेने के लिए कहा. आरोप है कि जनवरी 2021 में महिला का पति के साथ तलाक हो गया तो प्रद्युत ने बी शादी से इंकार कर दिया. आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी. महिला ने इसकी शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर महिला ने जमशेदपुर न्यायालय में शिकायतवाद दाखिल किया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू रिमांड होम से तीन नाबालिग फरार, हत्या, दुष्कर्म मामलों के हैं आरोपी
    Next Article शादी के 17 दिन बाद ससुराल से भागी दुल्हन, पति ने प्रेमी के साथ किया एग्रीमेंट

    Related Posts

    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    झारखंड

    झारखंड के युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में शामिल होने का सुनहरा मौका… जानें डिटेल्स

    August 3, 2025
    झारखंड

    झारखंड बन रहा मीठे पानी के मोती उत्पादन का केंद्र, हजारीबाग में बनेगा पहला क्लस्टर

    August 3, 2025
    Latest Posts

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ सौंपा त्यागपत्र… जानें पूरा मामला

    August 3, 2025

    7 अगस्त को दरभंगा में नौकरी का बड़ा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

    August 3, 2025

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025

    झारखंड के युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में शामिल होने का सुनहरा मौका… जानें डिटेल्स

    August 3, 2025

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता अशोक राम ने थामा JDU का दामन

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.