Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार पंचायत चुनाव : EVM का बटन दबाने से पहले मतदाताओं को पहनना होगा हैंड ग्लव्स, जानें गाइडलाइन्स
    बिहार

    बिहार पंचायत चुनाव : EVM का बटन दबाने से पहले मतदाताओं को पहनना होगा हैंड ग्लव्स, जानें गाइडलाइन्स

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग कोरोना को देखते हुए लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा का पूरा ख्याल रख रहा है. यह पहला मौका होगा जब सभी मतदाता हैंड ग्लव्स के माध्यम से ईवीएम का बटन दबाएंगे. प्रशिक्षण से लेकर नामांकन और मतदान से लेकर मतगणना और यहां तक कि आवागमन के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखी जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए कुल 17 मानकों के आधार पर तैयारी करने का दिशानिर्देश जारी किया गया है.

    यह पहला मौका होगा जब पंचायत चुनाव में नामांकन के लिए ऑनलाइन सेवा को प्रमुखता दी जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उम्मीदवार नामांकन प्रपत्र भर सकते हैं. प्रत्याशी अगर चाहे तो प्रपत्र को डाउनलोड कर निर्धारित नामांकन केंद्र में जमा करने का विकल्प चुन सकता है. नामांकन के वक्त केवल एक प्रस्तावक उम्मीदवार के साथ रह सकता है.नामांकन स्थल के बाहर उम्मीदवार और प्रस्तावक के लिए कोविड-19 के मापदंडों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए इंतजार करने का समय मिल सकेगा. नामांकन के पहले सैनिटाइजर से और हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था भी की जाएगी.

    वहीं, मास्क का तो हर हाल में उपयोग करना ही है. मतदान से जुड़े कर्मियों और पदाधिकारियों को बड़े हॉल में 6 फीट की दूरी पर बैठाने की व्यवस्था की जाएगी. मतदान केंद्र हो या प्रशिक्षण की जगह या फिर बज्रगृह सभी जगह पहले थर्मल स्क्रीनिंग करवाया जाएगा. यदि किसी मतदान कर्मी में कोरोना का लक्षण पाया जाता है तो उसे रिज़र्व प्रतिनियुक्ति में रखा जाएगा. मतदान के दिन यदि किसी वोटर में कोरोना का लक्षण पाया जाता है तो उसे तत्काल क्वॉरेंटाइन कर दिया जाएगा. सामान्य वोटरों के वोट कास्ट करने के बाद मतदान कर्मी पीपीई कीट पहनकर कोरोना लक्षण वाले मतदाताओं को पूरी सुरक्षा के साथ वोट दिलवा सकेंगे. बूथ पर अधिकतम 25 लोग एक कतार में शामिल होंगे. महिला पुरुष और बुजुर्गों का अलग-अलग लाइन निर्धारित किया जाएगा. बूथ में प्रवेश करने के पहले सभी को ग्लब्स उपलब्ध कराया जाएगा

    स्वास्थ विभाग कोरोना गाइडलाइन का पालन की मॉनिटरिंग करेगा

    जिला पंचायत पदाधिकारियों को यह जिम्मेवारी दी गई है कि वह ऐसे स्थलों का चयन करेंगे जहां बैठक और सभा की अनुमति उम्मीदवारों को दी जाएगी. सभा स्थल पर 6 फीट की दूरी पर सफेद वृत्त का निर्माण जरूरी होगा, जिसमें लोग बैठकर सभा में शिरकत करेंगे. स्वास्थ विभाग कोरोना गाइडलाइन का पालन की मॉनिटरिंग करेगा और पुलिस पदाधिकारी शामिल होने वाले लोगों की संख्या तय करेंगे. यदि इसकी अवहेलना की जाती है तो आपदा प्रबंधन और महामारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई तय होगी.

    राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान 16 जगहों पर कोरोना से बचाव के इंतजाम किए जाएंगे. इन जगहों में नामांकन स्थल, नामांकन पत्रों की जांच ,चुनाव चिन्ह का आवंटन, प्रशिक्षण स्थल, बज्रगृह, परिवहन स्ट्रांग रूम, सभा स्थल, मतदान केंद्र, मतदान सामग्री का वितरण, मतदान के लिए ईवीएम की तैयारी, ईवीएम जमा करना, वाहनों का सैनिटाइजेशन और पोलिंग एजेंट के बैठने की जगह सहित इन सभी जगहों पर कोरोना गाइडलाइन पालन करने पर जोर दिया गया है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन के अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन आज जाएंगे अंतरिक्ष यात्रा पर, साथ में होंगी भारतीय मूल की सिरिशा बांदला
    Next Article अनन्या पांडे को था दादी से बेहद प्यार, निधन पर रोक नहीं पाईं आंसू

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.