Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»ब्रिटेन के अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन आज जाएंगे अंतरिक्ष यात्रा पर, साथ में होंगी भारतीय मूल की सिरिशा बांदला
    Uncategorized

    ब्रिटेन के अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन आज जाएंगे अंतरिक्ष यात्रा पर, साथ में होंगी भारतीय मूल की सिरिशा बांदला

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    न्यू मैक्सिको. ख्वाबों को हकीकत में बदलने वाले ब्रिटेन के अरबपति और अमेरिकी अंतरक्षियान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक रिचर्ड ब्रैनसन आज अंतरिक्ष की यात्रा पर निकलेंगे. ब्रैनसन ने करीब 10 दिन पहले इस एतिहासिक यात्रा का ऐलान किया था. ब्रैनसन के साथ-साथ छह लोग इस उड़ान का हिस्सा होंगे, जिसमें भारतीय मूल की सिरिशा बांदला भी शामिल हैं. सिरिशा बांदला भारत में जन्मीं दूसरी ऐसी महिला होंगी जो अंतरिक्ष के सफर पर जा रही हैं. इससे पहले कल्‍पना चावला ने ये कमाल किया था.

    ये अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से आज उड़ान भरेगा, जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे. वर्जिन गैलेक्टिक के लिए अंतरिक्ष तक जाने वाली ये चौथी उड़ान होगी. बता दें कि कुछ दिन पहले अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने स्पेस में जाने का ऐलान किया था. ऐसा करने वाले वो पहले शख्स होते, लेकिन रिचर्ड ब्रैनसन ने उन्हें इतिहास बनाने से रोक दिया. उन्होंने कुछ ही घंटे बाद 11 जुलाई को स्पेस में जाने का ऐलान कर दिया.

    क्या है स्पेस यात्रा का मकसद

    रिचर्ड ब्रैनसन की इस यात्रा का मकसद स्पेस टूरिजम को फिर से शुरू करना है. बता दें कि कई सालों से कुछ कंपनिया इस क्षेत्र में आने की कोशिश कर रही हैं. इससे पहले रूसी स्पेस एजेंसी इस तरह का आयोजन करती थी. इसके लिए लोगों से भारी-भरकम रकम ली जाती थी. इसके तहत लोगों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ले जाया जाता था. लेकिन साल 2009 में इसे बंद कर दिया गया. अब इस क्षेत्र में तीन कंपनिया काम कर रही हैं, जिसमें ब्रैनसन के साथ एनल मस्क और जेफ बेजोस की कंपनियां शामिल हैं. उम्मीद की जा रही है कि कुछ सालों में स्पेस टूरियजम को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा.

    अंतरिक्ष यात्रा में क्या होगा खास

    वर्जिन गेलेक्टिक के स्पेसप्लेन को स्पेसशिप टू कहा जाता है. इसे तैयार करने में एक दशक से भी अधिक का समय लगा है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो ब्रैनसन करीब 90 मिनट तक आसमान में रहेंगे. स्पेसशिप टू की रफ्तार 2,300 मील प्रति घंटा होगी. ये फ्लाइट रविवार 11 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे न्यू मैक्सिको से उड़ान भरेगी. इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा.

    कौन हैं सिरिशा बांदला?

    इस दौरान उनके साथ भारतीय मूल की सिरिशा बांदला भी जा रही हैं. सिरिशा बांदला वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी में सरकारी मामलों और शोध कार्य से जुडीं अधिकारी हैं. आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली हैं. सिरिशा बांदला वर्जिन ऑर्बिट के वॉशिंगटन के कामकाज को भी देखती हैं.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article150 देशों से 60 हजार लोग जाएंगे हज यात्रा पर, सऊदी अरब ने लिस्ट की जारी
    Next Article बिहार पंचायत चुनाव : EVM का बटन दबाने से पहले मतदाताओं को पहनना होगा हैंड ग्लव्स, जानें गाइडलाइन्स

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.