Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गृह मंत्री अमित शाह बोले, पाकिस्तान की संसद में होता है राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल, शर्म करें कांग्रेसी
    जोहार ब्रेकिंग

    गृह मंत्री अमित शाह बोले, पाकिस्तान की संसद में होता है राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल, शर्म करें कांग्रेसी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली के सिलवासा में बहुत सी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सिलवासा में परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि आज यहां एक के बाद एक करके करोड़ों रुपये के कार्यों के लोकार्पण हुए हैं। ये सभी काम इस संघ प्रदेश को विकास मार्ग में आगे ले जाएंगे। कई वर्षों से यहां के लोग विकास की राह देख रहे थे, लेकिन विकास यहां तब हुआ जब श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने। वर्षों तक यहां के लोगों की अनदेखी होती रही। 2014 के बाद से यहां के सर्वांगीण विकास की शुरुआत हुई।
    अनुच्छेद 370 पर बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पिछले संसद सत्र में मोदी जी ने ऐतिहासिक फैसला लिया। अनुच्छेद 370 और 35ए देश के एकीकरण में बाधा था। मोदी जी को आपने फिर से प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने संसद के पहले ही सत्र में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। मोदी जी के अलावा ये काम कोई और नहीं कर सकता था। 370 के हटने से जम्मू कश्मीर में विकास के रास्ते खुले हैं, आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है, जम्मू कश्मीर को पूरी तरह से भारत के साथ मिलाने का काम हुआ है।
    लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सब लोग इस फैसले पर सरकार के साथ हैं लेकिन कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं। आज राहुल गांधी जो भी बयान देते है उसका उपयोग पाकिस्तान की संसद में होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 370 को हटाने का विरोध किया। आज भी राहुल गांधी जो बयान देते हैं उसकी पाकिस्तान में तारीफ होती है। उनके बयान को पाकिस्तान अपनी याचिका में शामिल करता है। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए कि उनके बयान का उपयोग भारत के खिलाफ हो रहा है।

    #Online news #Poltical News Amit shah Bjp
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 15.50 रुपये महँगा
    Next Article 26 लावारिश शवों का मुक्ति संस्था ने किया दाह संस्कार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

    September 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.