Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा कार्यकर्ता जीतू की हत्या मामला, अमन श्रीवास्तव गिरोह ने ली हत्या की जिम्मेदारी
    झारखंड

    भाजपा कार्यकर्ता जीतू की हत्या मामला, अमन श्रीवास्तव गिरोह ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के भरे बाजार में भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू की हत्या की गुत्थी पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है. मर्डर के पीछे अपराधी हैं या नक्सली पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस को आशंका है कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है वह नक्सलियों की शैली है. हालांकि अमन श्रीवास्तव गिरोह ने मीडिया को कॉल कर घटना की जिम्मेदारी ली है.

    अमन श्रीवास्तव गिरोह के राजू शर्मा उर्फ राहुल ने मीडिया को फोन कर मर्डर की जिम्मेदारी ली. राजू शर्मा पांकी के इलाके से सटे चतरा का रहने वाला है. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे अमन श्रीवास्ताव गिरोह का हाथ होने की पुष्टि करना काफी मुश्किल है. इधर मंगलवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू के शव का पोस्टमार्टम किया गया. बाद में पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.

    यह था पूरा मामला

    जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार कोयला के कारोबार से जुड़ा हुआ, जबकि उसका संबंध एक संगठन से भी था. सोमवार शाम को पांकी बाजार के राम जानकी मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू की बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी बीच बाजार से हथियार लहराते हुए भागे थे. जबकि घटना में शफीक अंसारी नाम के राजमिस्त्री को भी गोली लगी थी. बाद में एमएमसीएच में डॉक्टर्स ने जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू को मृत घोषित कर दिया था.जीतू के भाई की नक्सलियों ने कर दी थी.

    हत्यास्थानीय ग्रामीणों के अनुसार तीनों युवकों के पास अत्याधुनिक दो से अधिक हथियार थे. पुलिस के अनुसार घायल शफीक को 3.15 एमएम की पिस्टल से गोली मारी गई है जबकि जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू को 7.65 एमएम के पिस्टल से गोली मारी गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक पांकी बालूमाथ रोड से ताल घाटी के तरफ भागे. युवक जिस इलाके में भागे हैं वह माओवादियों, टीएसपीसी और जेजेएमपी के प्रभाव वाला है. 10 वर्ष पहले नक्सलियों ने जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू के भाई बबलू गुप्ता के भी गोली मारकर हत्या कर दी थी.

    हत्या के विरोध में पांकी बाजार बंद, एसडीपीओ कर रहे कैंपभाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू की हत्या के विरोध में मंगलवार को पांकी बाजार बंद है. पांकी के स्थानीय विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने हत्या के विरोध में पाकी बंद का आह्वान किया था. इधर घटना के बाद से पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है. बाजार के कई इलाकों में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार पांकी में कैंप कर रहे हैं.

    एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना आपराधिक है या नक्सली, यह कहना मुश्किल है. सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच की जा रही है. थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर पूरे मामले में अनुसंधान कर रहे हैं. पुलिस जितेंद्र और उससे जुड़े हुए कई लोगों के कॉल डिटेल भी खंगाल रही है. पुलिस को मामले में कई जानकारियां भी मिली हैं, जिनका खुलासा नहीं किया गया है.संदिग्धों को किया चिन्हितपुलिस के अनुसार जितेंद्र सरकारी योजनाओं का ठेकेदारी भी करता था. मामले में अपराधी या नक्सली एंगल भी सामने आ सकता है.

    पुलिस मामले में कई संदिग्धों को भी चिन्हित कर रही है. जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ जीतू कुछ वर्ष पहले एक मामले में जेल भी गया था. जेल से निकलने के बाद से वह ठेकेदारी कर रहा था.सभी बिंदुओं पर चल रही जांचइस मामले में पलामू के एसपी संजीव कुमार का कहना है कि हत्या के पीछे अमन श्रीवास्ताव गिरोह से तार जोड़ना और इसकी पुष्टि होना मुश्किल है. सभी बिंदुओं पर जांच जारी है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेंगाबाद थाना पुलिसकर्मी और चौकीदार की लापरवाही, आरोपियों की गिरफ्त में ढील
    Next Article जंगली हाथी का तांडव महिला को कुचल कर मारा, पति ने खेत में छिपकर बचाई जान

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.