Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 12:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»फेमस जादूगर ने किया एलियंस और पृथ्वी के संपर्क का दावा, मच गई सनसनी
    विदेश

    फेमस जादूगर ने किया एलियंस और पृथ्वी के संपर्क का दावा, मच गई सनसनी

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वाशिंगटन: अमेरिका में पिछले कुछ समय से एलियन्स को लेकर हलचल काफी तेज हुई है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तक यूएफओ के अस्तित्व पर हाल ही में चर्चा कर चुके हैं. अब ब्रिटिश-इजरायली जादूगर यूरी जेलर का कहना है कि पृथ्वी पिछले 50 सालों से एलियन्स के साथ संपर्क में हैं. साल 1974 में यूरी को नासा बुलाया गया था. दरअसल अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के अधिकारी यूरी की माइंड-कंट्रोल ताकतों से प्रभावित हुए थे. इसके बाद ही उन्हें मैरीलेंड के नासा बेस बुलाया गया था. यूरी ने कहा कि उन्होंने वहां जो देखा, उससे उन्हें विश्वास हो गया था कि एलियन्स होते हैं.

    यूरी ने कहा, ‘मुझे वहां मौजूद एक इंजीनियर वर्नहर वॉन ब्रॉन ने एक मेटल का टुकड़ा निकाल कर दिखाया था. मैंने उसे टच किया था और मुझे एहसास हुआ था कि ये हमारी धरती का नहीं लग रहा है. मैं काफी हैरान रह गया था और मैंने वॉन से इस बारे में सवाल भी किया था. मैंने इस इंजीनियर से पूछा कि ये कैसा टुकड़ा है. ये तो हमारे ग्रह का नहीं लग रहा है. इस पर वॉन ने भी मुझे कहा था कि तुम्हारा अंदाजा बिल्कुल सही है. ये वाकई हमारी धरती का नहीं है. दरअसल ये उस यूएफओ का टुकड़ा है जो हमारी धरती पर क्रैश हो गया था.”

    यूरी ने इसके अलावा नासा के बेस में रखे एक फ्रीज के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि वे इस फ्रीज में रखे कंटेंट को देखकर हैरान रह गए थे. उन्होंने कहा कि उस फ्रीज में जो रखा था वो मैं आपको बता नहीं सकता हूं क्योंकि मैंने नॉन-डिस्क्लोजर दस्तावेज साइन किए हुए हैं. उन्होंने आगे कहा लेकिन मैं इतना आपको बता सकता हूं कि हम उनके संपर्क में हैं. हम एलियन्स के संपर्क में है और ऐसा आज से नहीं है बल्कि पिछले लगभग पांच दशकों से हम उनके कॉन्टेक्ट में है.

    गौरतलब है कि यूरी जेलर ने जादूगार के तौर पर काफी लोकप्रियता हासिल की है. वे एक दौर में अपनी लाइव टीवी परफॉर्मेंसेस के दौरान चम्मचों को मोड़ दिया करते ये उनकी सबसे लोकप्रिय ट्रिक मानी जाती रही है. उनका एक एंटरनेटर के तौर पर करियर चार दशकों तक चला. हालांकि कुछ सालों पहले यूरी के मैनेजर यशा काट्स ने कहा था कि यूरी के सभी परफॉर्मेंसेस स्टेज ट्रिक्स होते थे और वे कई खास तकनीक के सहारे इन ट्रिक्स को अंजाम देकर लोगों को अचंभित कर देते थे.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिस्टम के हुई शिकार, इलाज के अभाव में गर्भवती ने तोड़ा दम
    Next Article रोज करेंगे मेडिटेशन तो स्ट्रेस से मिलेगी मुक्ति, होंगे ये फायदे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026
    Latest Posts

    वाहन चेकिंग में तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर फरार

    May 31, 2026

    पिता बना हैवान, डंडे से पीट-पीटकर 6 साल की बेटी की ले ली जान

    May 31, 2026

    भांजे से मिलने गए मामा की झाड़ियों में मिली लहूलुहान ला’श, सिर पर किए गए कई वार

    May 31, 2026

    अनियंत्रित हाइवा ने मचाई तबाही, पेड़ तोड़ घर में घुसा वाहन

    May 31, 2026

    तेज हवा और बारिश का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 31, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.