Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिस्टम के हुई शिकार, इलाज के अभाव में गर्भवती ने तोड़ा दम
    झारखंड

    सिस्टम के हुई शिकार, इलाज के अभाव में गर्भवती ने तोड़ा दम

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: ज़िले की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल तब खुल गई जब एक गर्भवती ने इसलिए दम तोड़ दिया क्योंकि उसे समय पर इलाज मिल ही नहीं सका. मामला यह है ​कि एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के बावजूद समय पर इलाज इसलिए नहीं मिला क्योंकि उसे एक अस्पताल से दूसरे में रेफर किया जाता रहा. अस्पतालों के चक्कर लगाते हुए आखिरकार जच्चा व बच्चा दोनों की जान चली गई. इस सिस्टम के शिकार हुए परिवार की मानें तो उन्हें शव को लेकर भी घंटों तक भटकना पड़ा और हर कदम पर एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ा.

    गढ़वा के भवनाथपुर की रहने वाली शांति देवी को जब अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो परिजन उसे भवनाथपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसे गढ़वा अस्पताल रेफर कर दिया. यहां भी महिला को उचित इलाज नहीं मिल पाने की बात कहते हुए पलामू एमएमसीएच रेफर किया गया. इस बीच गर्भवती की स्थिति बिगड़ रही थी. एमएमसीएच पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया. घटना ने परिवार को तोड़ कर रख दिया तो साथ ही, पूरे पलामू प्रमंडल में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी.

    जच्चा और बच्चा दोनों को खोने के बाद भी परिजनों की परेशानी कम नहीं हुई. एंबुलेंस न मिलने के कारण महिला के परिवार वालों को 4 घंटे शव लेकर इधर से उधर भटकना पड़ा. सरकारी एंबुलेंस चालकों ने नियमों का हवाला देकर जाने से इनकार किया तो प्राइवेट एंबुलेंस का भाड़ा परिजनों की हैसियत के बाहर था. आखिर में मोक्ष वाहन के ज़रिये किराया देकर परिजन शव को घर ले जा सके. शव ले जाने के लिए भी परिजनों को कर्ज़ लेना पड़ा. इस पूरे मामले से डॉक्टरों के रवैये, एंबुलेंस जैसी स्वास्थ्य सेवाओं और अफसरों के दावों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगस्टर अखिलेश सिंह का विरोधी वांटेड सुधीर दूबे पंजाब से गिरफ्तार, खुफिया तंत्र की सूचना पर झारखंड पुलिस को मिली सफलता
    Next Article फेमस जादूगर ने किया एलियंस और पृथ्वी के संपर्क का दावा, मच गई सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    क्राइम

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.