Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 10:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»विनेश फोगट ने पोलैंड ओपन में जीता स्वर्ण पदक
    खेल

    विनेश फोगट ने पोलैंड ओपन में जीता स्वर्ण पदक

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वारसॉ। भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगट ने शुक्रवार को यहां पोलैंड ओपन के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतकर साबित किया कि तोक्यो ओलंपिक के लिए उनकी तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इससे ओलंपिक से पहले उन्हें मैट पर कुछ अहम समय भी बिताने को मिल गया। 26 साल की विनेश का यह सत्र का तीसरा खिताब है, उन्होंने मार्च में माटियो पेलिकोन और अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक भी अपनी झोली में डाला था।

    इस जीत से विनेश संभवत: तोक्यो ओलंपिक में शीर्ष वरीय पहलवान बन जायेंगी। शुरुआत में 2019 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता एकातेरिना पोलेशचुक के खिलाफ मुकाबले को छोड़कर विनेश को अपनी किसी भी प्रतिद्वंद्वी से परेशानी नहीं हुई और उन्होंने पोडियम में शीर्ष स्थान तक पहुंचने के दौरान केवल दो अंक ही गंवाये। फाइनल में यूक्रेन की ख्रिस्टिना बेरेजा के खिलाफ उन्होंने एक भी अंक नहीं गंवाया और 8-0 से जीत दर्ज की।

    विनेश ने अपने ज्यादातर अंक ‘डबल-लेग अटैक’ से बनाये जबकि 2019 यूरोपीय रजत पदक विजेता बेरेजा पूरे मुकाबले में रक्षात्मक बनीं रहीं। विश्व कांस्य पदक विजेता और एशियाई खेलों की चैम्पियन विनेश को पोलेशचुक के खिलाफ 6-2 की जीत हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा तो वहीं सेमीफाइनल में अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी एमी एन्न फेर्नसाइड को उन्होंने महज 75 सेकेंड में पिन (चित) कर दिया। विनेश को शुरुआती दौर में पोलेशचुक की रक्षात्मक खेल से कड़ी चुनौती मिली।

    उन्होंने रूस की इस पहलवान के खिलाफ बायें पैर पर हमला करने की रणनीति अपनायी लेकिन उनका दांव उलटा पड़ गया और पोलेशचुक ने 2-0 की बढ़त कायम कर ली। विनेश ने दूसरे पीरियड में प्रतिद्वंद्वी के दोनों पैरों पर हमला किया और स्कोर को 2-2 करने में सफल रही। पोलेशचुक ने इसके बार तकनीकी गलती कर दी जिससे विनेश ने दो अंक और हासिल कर लिये।

    उन्होंने रूसी पहलवान को एक और बार पटखनी देकर 6-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अगले दौर में हालांकि उन्हें आसनी से जीत मिल गयी। उन्होंने अमेरिकी पहलवान को महज 75 सेकेंड में चित कर दिया। इस समय वह मैच में 6-0 से आगे चल रही थी। इससे पहले अंशु मलिक को बुखार के कारण 57 किग्रा के भार वर्ग से टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइनोवेटिव इंवेस्टिगेटिव पत्रकारिता के लिए भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन को मिला पुलित्जर पुरस्कार
    Next Article प्रेस का स्टिकर लगा कर रहे थे कार पर शराब तस्‍करी, पांच डिलीवरी ब्‍वॉय गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल

    IND vs AUS: भारत का स्कोर 5 ओवर में 14/0, ओपनर्स टिके क्रीज पर

    October 23, 2025
    खेल

    ऋषभ पंत की दमदार वापसी, भारत A टीम के कप्तान बनाए गए

    October 21, 2025
    खेल

    भारतीय क्रिकेटरों ने धूमधाम से मनाई दीपावली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

    October 21, 2025
    Latest Posts

    पीएम मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे आसियान शिखर सम्मेलन में

    October 23, 2025

    छठ पूजा के लिए हरियाणा से बिहार के लिए विशेष AC बस सेवा शुरू, प्रवासियों को मिलेगी राहत

    October 23, 2025

    IND vs AUS: भारत का स्कोर 5 ओवर में 14/0, ओपनर्स टिके क्रीज पर

    October 23, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : BJP के शीर्ष नेता आज से मैदान में, PM मोदी, नड्डा और शाह करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

    October 23, 2025

    अब झारखंड के सामान्य वर्ग के बच्चों को भी मिलेगी मोटी स्कॉलरशिप

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.