Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 1:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोरोना के कारण एएसआई के सभी स्मारक 15 मई तक बंद, प्रार्थना पर रोक नहीं
    देश

    कोरोना के कारण एएसआई के सभी स्मारक 15 मई तक बंद, प्रार्थना पर रोक नहीं

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से संरक्षित सभी स्मारक और म्यूजियम को 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देश पर इस संबंध में गुरुवार को आदेश भी जारी हो गया। इस आदेश के कारण देशभर मे 3693 स्मारक और 50 म्यूजिय आगामी 15 मई तक रहेंगे। संस्कृति मंत्रालय के मीडिया एडवाइजर नितिन त्रिपाठी ने एक सवाल के जवाब में आईएएनएस को बताया कि जिन स्मारक स्थलों पर पूजा या प्रार्थना होती है, उन स्थलों पर यह कार्यक्रम पहले की तरह होगा। प्रतिबंध सिर्फ दर्शनार्थियों, आगंतुकों और पर्यटकों के आगमन पर लगा है।

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि देश में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण स्मारकों और संग्रहालयों को 15 मई तक बंद करना पड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “सभी लोगों से आग्रह है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें और मास्क जरूर लगाएं। लोग वैक्सीन भी लगवाएं।”

    देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 200,739 नए कोरोना केस आए और 1038 लोगों की जान गई है। इस खतरे को देखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने अपने संरक्षण वाले सभी स्मारकों को बंद करने का निर्णय लिया है।

    संस्कृति मंत्रालय के मीडिया एडवाइजर नितिन त्रिपाठी ने कहा, जिन स्मारकों में प्रार्थना होती है, वह पहले की तरह होती रहेगी, सिर्फ पर्यटकों, आगंतुकों और दर्शनार्थियों के लिए स्मारक बंद किया गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में नक्सलियों ने फिर ग्रामीण बच्चों को बनाया ढाल, पुलिस ने नक्सलियों पर नहीं चलाई गोली
    Next Article लखनऊ में जल्द बनेगा 1000 बेड वाला कोविड अस्पताल:योगी

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का डबल अटैक : कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

    May 24, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में बड़ी वारदात की तैयारी फेल, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे धराये

    May 26, 2026

    रिम्स जमीन घोटाला मामले में दो आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली, अब 3 जून को होगी अगली सुनवाई

    May 26, 2026

    IAS छवि रंजन ने संभाली खेल निदेशक की कमान, झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान

    May 26, 2026

    कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

    May 26, 2026

    ‘जान है तो जहान है’ : सरायकेला पुलिस ने हेलमेट बांटकर चलाया जागरूकता अभियान

    May 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.