Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रीय खेल घोटाला : बंधु तिर्की, आरके आनंद समेत पांच के खिलाफ अभियोजन की स्वीक़ृति
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय खेल घोटाला : बंधु तिर्की, आरके आनंद समेत पांच के खिलाफ अभियोजन की स्वीक़ृति

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में तात्कालिन खेल मंत्री बंधु तिर्की, राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति एसीबी को मिल गई है। खेल घोटाले में टेंडर समिति से जुड़े एचएल दास, शुकदेव सुबोध गांधी और अजीत जोईस लकड़ा पर पर अभियोजन चलाने की सहमति एसीबी को खेल विभाग ने दी है। एसीबी अधिकारियों ने जल्द ही इन पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने का दावा किया है।
    एसीबी ने मामले की जांच में बंधु तिर्की, आरके आनंद समेत टेंडर समिति के सदस्यों की भूमिका गलत पायी थी। जिसके बाद एसीबी ने अभियोजन चलाने के लिए विभाग से सहमति मांगी थी। चार्जशीट दायर करने अभियोजन चलाने की अनुमति संबंधी पत्र एसीबी को गुरूवार की शाम ही प्राप्त हुआ है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, जांच में कुछ नए तथ्य भी आए हैं, जिसके आधार पर एसएम हाशिमी, मधुकांत पाठक पर पूरक चार्जशीट की जा सकती है। एसीबी ने अबतक जांच में आयोजन समिति के सचिव एसएम हाशिमी, तात्कालिन खेल निदेशक पीसी मिश्रा और कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक के खिलाफ चार्जशीट की है।

    बंधु की अग्रिम जमानत खारिज, आनंद पर पीड़क कार्रवाई पर रोक

    एसीबी ने साल 2010 में कांड संख्या 49/19 दर्ज किया था। नौ साल चले अनुसंधान के बाद फरवरी महीने में तात्कालिन मंत्री समेत अन्य के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी गई थी। बंधु तिर्की खेल घोटाले में अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण में गए थे, लेकिन वहां उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई, वहीं आरके आनंद के खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने 17 अक्तूबर तक रोक लगायी है।

    क्या है पूरा मामला

    झारखंड में साल 2007 में राष्ट्रीय खेल का आयेाजन होना था। लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने के कारण 34 वें राष्ट्रीय खेल साल 2011 में झारखंड में आयोजित हुए। राष्ट्रीय खेल के आयेाजन के पहले खेल सामग्री की खरीद, खेल, ठेका देने में अनियमितता, निर्माण में गड़बड़ी के मामले सामने आए। आंकलन के मुताबिक, 29 करोड़ से अधिक का नुकसान सरकार को हुआ। जिसके बाद साल 2010 में एसीबी ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की।

    #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाॅलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर में है आयोडीन की कमी
    Next Article डीसी-एसपी के रिपोर्ट पर शहीद के मां- पिता को मिलेगा अनुदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.