Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की संभावना
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की संभावना

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्लीरू महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सात लोगों को बाहर निकाला गया है। जिनमें से दो की मौत हो गई है और पांच हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है।
    वहीं, भिवंडी नगर निगम के कमिश्नर अशोक रणखंब ने बताया कि उन्हें इमारत की जर्जर हालत के बारे में सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही मैंने अपनी इमरजेंसी टीम मौके पर भेजी और सभी लोगों को इमारत से बाहर निकलने को कहा. इस इमारत में रहने वाले सभी परिवारों को बाहर निकाल लिया गया था. लेकिन बाद में कुछ लोग बगैर अनुमति के इमारत में गए और यह हादसा इमारत में उनके घुसने के तुरंत बाद हुआ।
    उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि इमारत का पिलर टूट सकता है। हमारी आपातकालीन टीम ने इसका मुआयना किया था और इमारत गिरने की आशंका देखते हुए इसे खाली करा लिया गया था। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग बिना अनुमति के ही इमारत में चले गए।

    चार मंजिला इमारत के गिरने के बाद से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे से निकाले गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात इमारत के कॉलम में दरार आने से अफराकृतफरी मच गई। हालांकि लोगों के बाहर आने से पहले ही इमारत गिर गई। राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिसए दमकल विभाग और निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
    Next Article धोखाधड़ी : एक साथ तीन सरकारी पदों पर इंजीनियर कर रहा था काम, खुली पोल, एफआईआर दर्ज

    Related Posts

    देश

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    साइप्रस ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    बाइक सवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर किया बम से हमला, देखें CCTV फुटेज

    June 16, 2025
    Latest Posts

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.