AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिसीमन बिल पर झारखंड जनाधिकार महासभा ने विपक्ष को लिखा खुला पत्र, कहा- जनता की शर्तों के बिना समर्थन न करें

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
जोहार लाइव ब्यूरो
झारखंड जनाधिकार महासभा ने परिसीमन प्रस्ताव को लेकर INDIA गठबंधन और गैर-भाजपा दलों के नेताओं को खुला पत्र लिखकर अपील की है कि जनता की शर्तों और चिंताओं का समाधान किए बिना किसी भी परिस्थिति में परिसीमन बिल पारित नहीं होने दिया जाए. महासभा ने आशंका जताई है कि परिसीमन के मौजूदा प्रस्ताव से आदिवासी, दलित, मुस्लिम समुदायों और झारखंड जैसे राज्यों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व कमजोर हो सकता है.
30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र में परिसीमन बिल लाए जाने की चर्चा के बीच महासभा ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर सवाल उठाए हैं. पत्र में लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि और 25 वर्षों तक सीटों को फ्रीज करने के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा गया है कि केवल सीटों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक प्रतिनिधित्व की असमानता दूर नहीं होगी.

असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन पर उठाए सवाल

महासभा ने 2022 में जम्मू-कश्मीर और 2023 में असम में हुए परिसीमन का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि सीटों की सीमाओं में बदलाव भाजपा के चुनावी हितों को ध्यान में रखकर किया गया. संगठन का दावा है कि मतदाताओं और बूथों की संरचना में बदलाव के जरिए भाजपा समर्थक मतदाताओं को एकजुट करने और विरोधी मतदाताओं को विभाजित करने का प्रयास किया गया. महासभा ने आशंका जताई है कि देशभर में परिसीमन के दौरान भी ऐसी प्रक्रिया अपनाए जाने से आदिवासी, दलित और मुस्लिम समुदायों की राजनीतिक आवाज कमजोर हो सकती है.
महासभा ने परिसीमन आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर भी आपत्ति जताई है. पत्र में चुनाव आयोग पर भाजपा के प्रति पक्षपात के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और 2023 के चुनाव आयुक्त चयन कानून को रद्द करने की मांग की गई है. महासभा का कहना है कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता सुनिश्चित किए बिना परिसीमन आयोग के गठन और उसकी प्रक्रिया पर भरोसा करना मुश्किल होगा.

आदिवासी प्रतिनिधित्व में कमी की आशंका

पत्र में आदिवासी समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर विशेष चिंता जताई गई है. महासभा ने पलायन, अधिक मृत्यु दर, जनसंख्या नियंत्रण और आदिवासी क्षेत्रों में बाहरी आबादी के बसने जैसे कारणों का उल्लेख करते हुए कहा है कि इससे आदिवासी प्रतिनिधित्व में कमी का खतरा है.
महासभा के मुताबिक, पांचवीं और छठी अनुसूची के क्षेत्रों में पंचायतों और स्वशासी परिषदों की अध्यक्षता आदिवासियों के लिए आरक्षित होती है, लेकिन विधानसभा और लोकसभा में आरक्षण जनसंख्या के आधार पर तय होता है. ऐसे में अनुसूचित क्षेत्रों की कई सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित नहीं हैं. संगठन का कहना है कि सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से भी इस ऐतिहासिक असमानता का समाधान नहीं होगा.
महासभा ने दावा किया है कि सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के बाद भी राज्यों और समुदायों के बीच प्रतिनिधित्व का अंतर और बढ़ सकता है. पत्र के अनुसार, गैर-आरक्षित और आदिवासी-दलित आरक्षित सीटों के बीच वर्तमान 281 सीटों का अंतर बढ़कर 421 हो सकता है. वहीं, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बीच सीटों का अंतर 41 से बढ़कर 61 होने का दावा किया गया है. महासभा का कहना है कि इस तरह का बड़ा अंतर कमजोर समुदायों और राज्यों की राजनीतिक आवाज को प्रभावित कर सकता है.

मौजूदा सीटों पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग

झारखंड जनाधिकार महासभा ने मांग की है कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन का इंतजार नहीं किया जाए, बल्कि लोकसभा और विधानसभा की वर्तमान सीटों के आधार पर ही आरक्षण लागू किया जाए. संगठन ने सीटों की संख्या बढ़ाने के बजाय देश के संघीय ढांचे और विकेंद्रीकृत शासन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया है.
महासभा ने कहा है कि परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर जनता के साथ चर्चा कर समाधान तय होने तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़नी चाहिए. उसने INDIA गठबंधन और गैर-भाजपा दलों से अपील की है कि वे अपने राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर परिसीमन प्रस्ताव का विरोध करें और लोकतांत्रिक चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिशों को रोकें.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More