Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

झारखंड: ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अफीम की खेती रोकने गांव पहुंची पलामू पुलिस, ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए किया जागरूक

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -
पलामू: जिले में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए पलामू पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत जागरूकता अभियान शुरू किया है. इसी क्रम में शुक्रवार को मनातू थाना क्षेत्र के राजखेता गांव में ग्रामीणों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने और इसके स्थान पर वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती के कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी. ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र में कहीं भी अफीम की अवैध खेती की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करें. अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि इससे समाज और युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है.

वैकल्पिक खेती से आत्मनिर्भर बनने की अपील

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम की खेती छोड़कर वैध और लाभकारी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्हें बताया गया कि पारंपरिक कृषि और वैकल्पिक फसलों के माध्यम से भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना जा सकता है. इस दौरान किसानों के हित में सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनका लाभ उठाने की अपील की गई.

पुलिस ने मांगा ग्रामीणों का सहयोग

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, मनातू, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे. पलामू पुलिस ने आम लोगों से अफीम की अवैध खेती और नशे के कारोबार से दूर रहने तथा इसकी रोकथाम में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. पुलिस ने समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीणों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More