Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

झारखंड :  उपायुक्त कंचन सिंह ने अधिकारियों और आम लोगों के साथ रामरेखा धाम में उठाई झाड़ू, 2.5 टन से अधिक कचरा हटाया

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -
सिमडेगा: द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 के समापन के बाद शुक्रवार को रामरेखा धाम और आसपास के मेला क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया. उपायुक्त कंचन सिंह की पहल पर आयोजित इस अभियान में खुद उपायुक्त से लेकर जिले के वरीय अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और आम लोगों ने झाड़ू उठाकर श्रमदान किया. अभियान के दौरान कुल 2,571 किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया.
तीन दिवसीय रामरेखा मेला-सह-महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, दुकानदारों और होटल संचालकों के पहुंचने से धाम परिसर, मेला क्षेत्र और आसपास के रास्तों पर प्लास्टिक, डिस्पोजेबल प्लेट, पानी की बोतलें, कागज, बोरे और अन्य कचरा जमा हो गया था. महोत्सव के बाद धार्मिक स्थल को दोबारा स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने खुद सफाई अभियान की कमान संभाली.
शुक्रवार को झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत आयोजित इस अभियान में उपायुक्त कंचन सिंह, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर समेत जिले के वरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई की. विभिन्न विभागों और कार्यालयों की ओर से एकत्रित कचरे का वजन भी किया गया. इसमें कुल 2,571 किलोग्राम कचरा संग्रहित हुआ. इसके अतिरिक्त अन्य विभागों और प्रतिभागियों ने भी सफाई अभियान में योगदान दिया.

अधिकारियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने किया श्रमदान

अभियान में परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की, डीसीएलआर अरुणा चौधरी, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान, सदर अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद और नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू शामिल हुए.
इसके अलावा पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, वन विभाग, पत्रकार संघ, एनसीसी कैडेट्स, पाकरटांड़ धर्म समिति, मेला समिति, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कल्याण गुरुकुल बीरू, खेल छात्रावास के छात्र, हॉकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आईआईटी के विद्यार्थियों ने भी सामूहिक श्रमदान किया.

धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

जिला प्रशासन ने कहा कि श्रीरामरेखा धाम धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है. इसकी पवित्रता और सुंदरता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक का भी दायित्व है.
अभियान के माध्यम से जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया. साथ ही श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की गई कि धार्मिक स्थलों पर कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More