Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»बाॅलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा, औसत फिल्मों का दौर गया
    मनोरंजन

    बाॅलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा, औसत फिल्मों का दौर गया

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई बाॅलीवुड में भूमि पेडनेकर ने फिल्मों में बतौर अभिनेत्री नहीं, बल्कि कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर कदम रखा था। साल 2015 की फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ के लिए ऑडिशन देने से पहले वह असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर थीं।

    कितनी अलग है एक्टिंग से पहले और बाद की दुनिया? भूमि बताती हैं, ‘मैंने बतौर कास्टिंग डायरेक्टर अपने संघर्ष के दिनों में काम किया था। वह एक संरक्षण के दायरे में रहने वाला काम था। साथ काम करने वाले सभी लोग उत्साह बढ़ाते रहते थे। मुझे लगता है कि मैं इस मायने में बेहद खुशकिस्मत हूं। जिस किस्म का महत्व आज महिलाओं को मिल रहा है, वह पहले कभी नहीं मिला। शायद यही वजह है कि आज महिला प्रधान फिल्में ज्यादा बन रही हैं। यह एक बड़ा बदलाव है। फिल्म इंडस्ट्री अब बेहद प्रोफेशनल हो चुकी है।’

    वह कहती हैं, ‘फिल्म बनाने वाले अब यह समझ चुके हैं कि अच्छी कहानियों का कोई विकल्प नहीं है। आपको दर्शकों के लिए ऐसी कहानियां और किरदार तलाशने ही होंगे, जो लंबे समय तक याद रखे जा सकें। औसत फिल्मों का दौर अब जा चुका है। हां, कुछेक अपवाद हो सकते हैं कि औसत फिल्में भी अच्छी कमाई कर लेती हैं, पर अब ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं होता। अब गुणवत्ता का स्तर बहुत ऊपर जा चुका है।’

    भूमि जो कह रही हैं, उसे कितनी गंभीरता से लेती हैं, यह बात उन फिल्मों से जाहिर होती है, जिनका चयन वह कर रही हैं। उनकी पहली फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ से लेकर ‘टॉयलेटरू एक प्रेमकथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्में एकदम अलग हट कर थीं। अब तक भूमि ने ऐसी किसी भी फिल्म में काम नहीं किया, जिसमें उनका किरदार कमजोर रहा हो। आखिर क्या पैमाने हैं उनके? किस आधार पर वह किसी फिल्म में काम करने के लिए हामी भरती हैं? बकौल भूमि, ‘ऐसी कोई विशेष प्रक्रिया नहीं है। मैं बस स्क्रिप्ट पढ़ती हूं और अपने दिल की आवाज सुनती हूं। बस, मुझे पता लग जाता है कि किस फिल्म में काम करना है और किस में नहीं। फिल्म का निर्देशक कौन है, इस बात से मुझे बहुत फर्क नहीं पड़ता। मुझे ऐसे कई निर्देशकों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला, जो बेहद प्रतिभाशाली हैं और जिनकी पहली फिल्म का प्रस्ताव मुझे मिला था। मुझे प्रयोग करते रहना पसंद है।’

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआमिर खान की बेटी ईरा खान जल्द निर्देशन में कदम रखेंगी
    Next Article केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, एनडीटीएल के निलंबन के खिलाफ अपील करेंगे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.