धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद के चिटाही पहुंचे. यहां उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो की पुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शिरकत की. मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की.
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के सदस्यों एवं रिश्तेदारों से मुलाकात की. उन्होंने इस पारिवारिक समारोह में शामिल होकर पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं.
समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और भोजपुरी अभिनेता एवं गायक खेसारी लाल यादव की मौजूदगी भी रही. अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े प्रमुख नेताओं के एक ही पारिवारिक समारोह में शामिल होने से आयोजन की राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही.
पहले दिन भी पहुंचे थे कई प्रमुख अतिथि
साक्षी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को भी कई प्रमुख हस्तियां चिटाही पहुंची थीं. इनमें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान शामिल थे. दोनों ने सांसद ढुल्लू महतो के परिवार से मुलाकात कर नवदंपती को शुभकामनाएं दी थीं.
Also Read : बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर था इंतजार, लेकिन रांची से उड़ान ही नहीं भर सके राज्यपाल, जानिए क्या हुआ
No comments yet. Be the first to comment!