AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारे में राज्यपाल, संजय सेठ और सीपी सिंह ने टेका मत्था, मांगा नशामुक्त भारत का आशिर्वाद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को मेन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा. इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और रांची के विधायक सीपी सिंह गुरुद्वारा पहुंचे. तीनों ने मत्था टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया.

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने इस अवसर पर कहा कि वे गुरु से देश के युवाओं को नशे से दूर रखने और भारत को नशामुक्त बनाने का आशीर्वाद मांगने आए हैं. उन्होंने कहा कि देश के युवा नशे की गिरफ्त से दूर रहें, यह समाज के लिए जरूरी है. उन्होंने टीबी मुक्त भारत और दुनिया के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2030 तक दुनिया को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है. गुरु से प्रार्थना है कि यह लक्ष्य तय समय से पहले पूरा हो. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की सफलता के लिए भी गुरु का आशीर्वाद मांगा.

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, मेन रोड के विक्रम सिंह ने प्रकाश पर्व पर देश और झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने दुनिया को मानवता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. उनका संदेश था कि पूरी मानव जाति एक है. मनुष्य की पहचान उसके धर्म या जाति से नहीं, बल्कि इंसानियत से होनी चाहिए. समाज को बांटने वाली सोच से दूर रहकर एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विक्रम सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी की तीन प्रमुख शिक्षाएं ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ आज भी प्रासंगिक हैं. इनका अर्थ है ईमानदारी से मेहनत करना, परमात्मा का स्मरण करना और अपनी कमाई में से जरूरतमंदों के साथ बांटकर खाना. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने की अपील की. साथ ही बड़ों का सम्मान करने और समाज में प्रेम व भाईचारे की भावना बनाए रखने का संदेश दिया.

Also Read : 14वीं जेपीएससी गड़बड़ी : एफआरओ परीक्षा पास करने वाले दो कथित एजेंटों पंकज प्रसून और ऋतिक रोशन की जमानत खारिज

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More