Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk
    नई दिल्लीी : बिहार पुलिस मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए सरगर्मी से तलाशती रह गई और उधर वे दिल्ली के साकेत कोर्ट पहुंचे और वहीं आत्मसमर्पण कर दिया। बिहार के कोर्ट में अनंत सिंह के सरेंडर की अफवाह गुरुवार को ही सामने आयी थी, जिसके बाद अनंत सिंह ने बिहार के किसी कोर्ट को छोड़कर दिल्ली के साकेत कोर्ट को चुना और शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया। अब उसके बाद प्रक्रिया के तहत उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया जाएगा। अनंत सिंह को न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली से हवाई जहाज से पटना लाया जाएगा। विधायक को लाने के लिए बिहार से पुलिस की टीम भेजी गयी है। टीम में डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल  हैं।
    उधर साकेत कोर्ट ने निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को मेडिकल के लिए सफदरगंज अस्पताल भेजा। फिर वहां से सीएमएम के आदेश के बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अनंत सिंह को बिहार कोर्ट में सकुशल लेकर जाने का आदेश दिया है। इसके तहत बुधवार को दिल्ली पुलिस अपनी सुरक्षा में बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह को पेश करेगी। वहीं, पटना पुलिस भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। आज रात नौ बजे तक बिहार पुलिस दिल्ली पहुंचेगी। 
    गौरतलब है कि अनंत सिंह 17 अगस्त से ही फरार चल रहे थे। विधायक के पैतृक गांव नदवां में 147 और 2 हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद बाढ़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। अनंत सिंह ने फरारी के दौरान ही तीन वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा था कि वो सरेंडर करेंगे। कहा था कि उन्हें बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है। वीडियो में अनंत सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने पुलिस के अलावा कुछ राजनेताओं पर भी साजिश कर फंसाने का आरोप लगाया था। 
    बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां स्थित घर से छापेमारी में एके-47 के साथ 2 हैंड ग्रेनेड को भी बरामद किया गया था। अवैध हथियार की बरामदगी के बाद विधायक और केयर टेकर के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस देर रात विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने बड़ी संख्या में उनके पटना स्थित सरकारी आवास पहुंची थी। हालांकि, तब तक विधायक पटना स्थित 1 माल रोड स्थित सरकारी आवास छोड़ फरार हो चुके थे।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओरमांझी के इरबा से रामगढ़ सीडब्लूसी ने एक और नवजात को किया बरामद, महिला से थाना में चल रही पूछताछ, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article बीआईटी मेसरा ओपी में पदस्थापित मुंशी दीपक कुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.