Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चोरी के आरोप में रातू थाना में बंद कैदी ने की आत्महत्या, हाजत के बाहर नहीं लगा था सीसीटीवी कैमरा, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    चोरी के आरोप में रातू थाना में बंद कैदी ने की आत्महत्या, हाजत के बाहर नहीं लगा था सीसीटीवी कैमरा, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। रातू थाना के हाजत में चोरी के आरोप में बंद कैदी नेशर अंसारी(23) ने आत्महत्या कर ली। नेशर ने कंबल फाड़कर फांसी लगाया है। नेशर की बॉडी हाजत में लगे वेंटिलेटर से लटका मिला है। शुक्रवार अहले सुबह करीब सवा चार बजे मामले की जानकारी रात्रि ड्यूटी कर रहे संत्री को हुई। इसके बाद मामले की जानकारी रातू इंस्पेक्टर मनोज कुमार को मिली। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर रातू थाना पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश कर रहे है। इधर, ग्रामीण एसपी ने कहा कि मामले की जांच चल ही है। हाजत में कैसे नेशर ने आत्महत्या कर ली पुलिस जांच कर रही है। हाजत में पहले से भी दूसरे केस में एक और कैदी बंद था। उससे भी पूछताछ चल रही है।

    पुलिस मैनयूल फॉलो नहीं कर रहा था रातू थाना

    पुलिस मैनयूल के अनुसार रातू थाना किसी भी नियम को फॉलो नहीं कर रहा है। थाना के हाजत के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए। ताकि, हाजत में बंद कैदी की हर गतिविधि पर नजर रखा जा सकें। मगर, रातू थाना के इंस्पेक्टर मनोज ने इस नियम को मानना जरुरी नहीं समझा। हालांकि, ग्रामीण एसपी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि थाना हाजत के सामने सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है।

    चोरी के आरोप में तीन दिन से पकड़ रखा था पुलिस ने

    सूत्रों की मानें, तो मृतक नेशर अंसारी को पुलिस ने तीन दिन पहले फुटकलटोली स्थित अलकमर कॉलोनी में चार दिन पूर्व एक घर मे चोरी मामले में पकड़ कर रखा था। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। रातू थाना की पुलिस नेशर से चोरी मामले में लगातार पूछताछ कर रही थी, ताकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकें। मगर, इससे पूर्व पकड़ा गया आरोपी नेशर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    #Crime news #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपकप्तान अजिंक्या रहाणे के नाबाद अर्धशतकीय पारी ने भारत को संभाला
    Next Article 70 साल में सबसे खराब दौर में अर्थव्यवस्था, नोटबंदी व जीएसटी से बिगड़े हालात: नीति आयोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.