Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट
    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 21, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोई कंपनी गोपनीयता समझौते का हवाला देकर अपने पूर्व कर्मचारी को प्रतिद्वंद्वी (Rival) कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकती. बेंगलुरु की अदालत ने यह टिप्पणी करते हुए EOX Vantage Private Limited का मुकदमा खारिज कर दिया. कंपनी ने अपनी पूर्व कर्मचारी श्रुति बीएस पर गोपनीय जानकारी लीक करने, कर्मचारियों को दूसरी कंपनी में ले जाने और ग्राहकों को तोड़ने का आरोप लगाया था.

    अतिरिक्त सिटी सिविल एंड सेशंस जज जेवी कुलकर्णी ने 6 अक्टूबर को कहा कि कंपनियां अपने व्यापारिक रहस्यों, ग्राहकों के डेटा, कीमतों और दूसरी संवेदनशील जानकारियों की सुरक्षा कर सकती हैं. लेकिन गोपनीयता की शर्त लगाकर किसी कर्मचारी को अपने पेशे में आगे बढ़ने या अपने अनुभव और कौशल का इस्तेमाल करने से नहीं रोक सकतीं. भारतीय अनुबंध अधिनियम की धारा 27 के तहत ऐसे प्रतिबंध अमान्य हो सकते हैं.

    20 लाख से अधिक के नुकसान का दावा

    EOX Vantage का आरोप था कि श्रुति ने नौकरी छोड़ने के बाद कुछ पूर्व कर्मचारियों के साथ मिलकर कंपनी की गोपनीय जानकारी प्रतिस्पर्धियों तक पहुंचाई. कंपनी ने दावा किया कि आंतरिक जांच में कॉन्ट्रैक्ट और कीमतों से जुड़ा डेटा निजी ईमेल पर भेजे जाने की बात सामने आई. इससे कंपनी को 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. कंपनी ने अदालत से श्रुति को कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने साथ ले जाने तथा गोपनीय जानकारी साझा करने से रोकने की मांग की थी.

    श्रुति ने आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से अप्रैल 2022 में इस्तीफा दिया था, जिसे कंपनी ने स्वीकार कर लिया था. जांच के बाद कंपनी ने उन्हें रिलीविंग लेटर भी जारी किया था.

    सबूतों के अभाव में खारिज हुआ मुकदमा

    अदालत ने पाया कि कंपनी की आंतरिक जांच रिपोर्ट श्रुति के खिलाफ किसी खास गड़बड़ी को साबित नहीं करती. जिन कर्मचारियों की व्हाट्सऐप बातचीत और ईमेल को सबूत बनाया गया, उनसे अदालत में पूछताछ नहीं हुई. फॉरेंसिक जांच करने वालों की पहचान और गवाही भी सामने नहीं आई. इलेक्ट्रॉनिक सबूतों से डेटा चोरी या कर्मचारियों को दूसरी जगह ले जाने की पुष्टि नहीं हुई.

    अदालत ने यह भी कहा कि कंपनी यह साबित नहीं कर सकी कि श्रुति ने किसी प्रतिद्वंद्वी कंपनी में नौकरी की या उसके ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा. जांच में शामिल कंपनी के सीईओ और सीओओ ने भी गवाही नहीं दी. अदालत ने आठ महीने की जांच के बाद श्रुति को रिलीविंग लेटर जारी करने पर भी सवाल उठाया.

    अदालत के मुताबिक, कंपनी के आरोप आशंकाओं पर आधारित थे और कथित नुकसान भी साबित नहीं हुआ. इसके बाद अदालत ने मुकदमा खारिज करते हुए कंपनी को मुकदमे का खर्च देने का आदेश दिया. मामले में कंपनी की ओर से अधिवक्ता एनबी नरसिम्हा मूर्ति ने पैरवी की.

    Also Read : सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    EOX Vantage Private Limited
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक
    Next Article अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.