Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव
    जोहार ब्रेकिंग

    पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Outsource
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड में आउटसोर्स कर्मियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को 16 अक्टूबर तक सितंबर महीने के बकाया मानदेय का भुगतान करने का निर्देश दिया है. विभाग ने साफ कहा है कि दुर्गा पूजा और दूसरे त्योहारों से पहले किसी भी कर्मी का मानदेय बकाया नहीं रहना चाहिए.

    झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में यह निर्देश दिया. बैठक में सभी जिलों में आउटसोर्स कर्मियों और एनएचएम कर्मचारियों के मानदेय भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई.

    16 अक्टूबर तक भुगतान करने का निर्देश

    बैठक में कई जिलों के अधिकारियों ने बताया कि जुलाई और अगस्त महीने तक के मानदेय का भुगतान कर दिया गया है. इस पर विशेष सचिव ने निर्देश दिया कि सितंबर महीने तक के सभी बकाया मानदेय का भुगतान 16 अक्टूबर तक पूरा किया जाए.

    उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में पैसे पहुंचने चाहिए, ताकि वे बेहतर तरीके से त्योहार मना सकें. अगर किसी जिले को मानदेय भुगतान के लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत है, तो वह तुरंत विभाग को इसकी मांग भेजे. विभाग की ओर से जरूरी राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

    सहियाओं को 12 हजार रुपये मानदेय मिला या नहीं, देनी होगी रिपोर्ट

    बैठक में सहियाओं के मानदेय भुगतान की भी समीक्षा की गई. विशेष सचिव ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है कि वहां की सभी सहियाओं को 12 हजार रुपये का मानदेय मिला है या नहीं. जिलों को भुगतान से जुड़ी जानकारी और भुगतान पत्रक भी भेजने का निर्देश दिया गया है. इससे विभाग यह जांच सकेगा कि सहियाओं को निर्धारित मानदेय मिला है या नहीं और भुगतान की वास्तविक स्थिति क्या है.

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, डीआईसी डॉ. सिद्धार्थ सान्याल और सभी जिलों के सिविल सर्जन शामिल हुए.

    विशेष सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानदेय भुगतान को प्राथमिकता दें और यह सुनिश्चित करें कि त्योहार से पहले सभी संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में बकाया राशि पहुंच जाए.

    Also Read : पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    12000 Honorarium Dr Neha Arora Health Department Jharkhand honorarium payment Jharkhand Government Jharkhand Health department Jharkhand news NHM Employees NHM Jharkhand Outsourced Employees pending salary ranchi news Sahiya Payment Sahiyas Honorarium Shashi Prakash Jha
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद
    Next Article दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.