Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 9, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंगोम बिमोल अकोइजाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो 

    नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने प्रोफेसर और इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है. विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति (IC) की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 11 छात्राओं ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी. समिति ने जांच के निष्कर्षों के आधार पर उनके खिलाफ प्रमुख दंड के रूप में बर्खास्तगी की सिफारिश की थी.

    JNU की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि उपलब्ध तथ्यों और आंतरिक समिति की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है. आदेश पर विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री डी पंडित के हस्ताक्षर हैं. इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों और केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों का हवाला दिया गया है.

    मई में कुलपति से की थी शिकायत

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शिकायतकर्ता छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मई 2026 में कुलपति शांतिश्री डी पंडित को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी थी. छात्राओं का कहना था कि उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी. आयोग ने सितंबर में 11 छात्राओं की शिकायतों को लेकर JNU प्रशासन से जवाब तलब किया था.

    हालांकि, बर्खास्तगी के आदेश में शिकायतों के विस्तृत ब्योरे और जांच के अलग-अलग निष्कर्षों का उल्लेख नहीं है. विश्वविद्यालय की कार्रवाई आंतरिक समिति की रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित बताई गई है.

    2024 में भाजपा उम्मीदवार को हराकर बने थे सांसद

    अंगोमचा बिमोल अकोइजाम JNU के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में प्रोफेसर थे. वे मणिपुर के सामाजिक और मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं. वर्ष 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद वे सक्रिय राजनीति में आए.

    अंगोम बिमोल कांग्रेस के टिकट पर 2024 का लोकसभा चुनााव लड़े थे।
    अंगोम बिमोल कांग्रेस के टिकट पर 2024 का लोकसभा चुनााव लड़े थे

    2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें इनर मणिपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की और लोकसभा पहुंचे. संसद में वे मणिपुर में शांति बहाली, हिंसा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और पूर्वोत्तर से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं.

    बर्खास्तगी का सांसद पद पर क्या असर होगा?

    विश्वविद्यालय से बर्खास्तगी और लोकसभा की सदस्यता दो अलग-अलग मामले हैं. केवल नौकरी से बर्खास्त किए जाने के आधार पर किसी सांसद की सदस्यता अपने आप समाप्त नहीं होती. सदस्यता पर असर संबंधित संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों के तहत ही पड़ता है. इसलिए JNU की इस कार्रवाई से अकोइजाम की सांसदी तत्काल समाप्त नहीं होती.

     

    Also Read : झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    Angomcha Bimol Akoijam congress MP congress news delhi news india news Inner Manipur MP Jawaharlal Nehru University JNU JNU Action JNU News JNU Professor Manipur news Professor Dismissed Sexual harassment case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की
    Next Article झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.