Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 3, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आदिवासी विद्यार्थियों को उनके इतिहास, विरासत, संस्कृति, ज्ञान परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों से जोड़ने के उद्देश्य से पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 2026 आयोजित की जाएगी. इसकी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 29 नवंबर को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी. कक्षा 6 से 10 तक के आदिवासी विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकेंगे. पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है.

    ओलम्पियाड के आयोजन की जानकारी शनिवार को प्रेस क्लब, रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई. इसका आयोजन आदिवासी विजडम ट्रस्ट और टीम धुमकुड़िया की ओर से किया जा रहा है. ओलम्पियाड की थीम “The Intellectual Re-awakening of Adivasis” रखी गई है.

    आदिवासी इतिहास से कानून और पर्यावरण तक होंगे विषय

    आयोजकों के अनुसार ओलम्पियाड में आदिवासी ज्ञान परंपरा, इतिहास, विरासत, संस्कृति एवं परंपराएं, साहित्य, कला, खेल, पारंपरिक भोजन, संवैधानिक अधिकार एवं कानून, पर्यावरण, स्वशासन व्यवस्था, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषय शामिल होंगे.

    झारखंड के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम और अंडमान-निकोबार समेत विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र विकसित किए जा रहे हैं. स्कूलों और विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने का अभियान भी चलाया जा रहा है.

    पंजीकरण शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है. पंजीकृत विद्यार्थियों को तैयारी पुस्तिका, प्रवेश पत्र और डिजिटल सहभागिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप, टैबलेट और मेरिट प्रमाण-पत्र देने की जानकारी आयोजकों ने दी.

    शिक्षा और आदिवासी ज्ञान क्षेत्र के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

    ओलम्पियाड को शिक्षा, मानवशास्त्र, कानून, आदिवासी ज्ञान, साहित्य, सिनेमा, पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल रहा है. प्रमुख मेंटरों में कवि एवं लेखक महादेव टोप्पो, डॉ. अभय सागर मिंज, डॉ. मीनाक्षी मुंडा, डॉ. डियोनिस खेस, प्रो. रामचंद्र उरांव, फिल्म निर्माता निरंजन कुजूर, डॉ. सोनाझरिया मिंज, डॉ. आर.एन. भगत, डॉ. नीलम केरकेट्टा, एल.एम. उरांव, डॉ. हरि उरांव, सी.आर. हेम्ब्रम, भोगला सोरेन, चन्द्रमोहन किस्कू, प्रो. संजीव कुमार बिरुली और गंगा राम गागराई समेत अन्य लोग शामिल हैं.

    आयोजन की रणनीति प्रमुख अजय केरकेट्टा हैं, जबकि विभिन्न राज्यों में प्रचार-प्रसार और आयोजन क्रियान्वयन के लिए गठित टीम का नेतृत्व डॉ. विनीत कुमार भगत कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में महादेव टोप्पो, प्रो. रामचंद्र उरांव, डॉ. आर.एन. भगत, डॉ. मीनाक्षी मुंडा, डॉ. सरस्वती गागराई, डॉ. जय किशोर मंगल, एल.एम. उरांव, निरंजन कुमार कुजूर समेत शोधार्थी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे.

    पंजीकरण एवं सम्पर्क

    पंजीकरण: www.adivasiolympiad.org
    ई-मेल: adivasiolympiad@gmail.com
    संपर्क: 9608570580, 9523172920

    Also Read : वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख
    Next Article Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.