Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 3, 2026Updated:October 3, 2026No Comments6 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आनंद दत्त

    बीते 30 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में घोषणा किया कि देश नक्सल मुक्त हो गया है. अगली बारी ड्रग्स और कोयले के अवैध तस्करी की थी. बीते 5 जुलाई को गृहमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. यहां एक शब्द निकला जीरो कोल लिकेज.

    उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) को निर्देश दिया कि धनबाद सहित देशबर में अवैध कोयला खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए “जीरो कोल लीकेज योजना” लागू की जाए. इस उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी के अलावा कोयला से संबंधित सभी कोल कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे.

    योजना पूरे हनक के साथ लागू हुई. सीआईएसएफ ने आते ही ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की. जाहिर है, हड़कंप मचना तय था. अब कार्रवाई के तीन महीने बीते हैं, जो आंकड़ा निकल कर आया है, वो बेहद चौंकाने वाले हैं.

    विभिन्न सूत्रों, अवैध खनन में शामिल लोगों, सरकारी अधिकारियों और ग्राउंड रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पूरे राज्य में प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली पर फिलहाल रोक लग गई है. जाहिर है, वसूली का सिस्टम कई दशकों से अपनी पूरी गति के साथ चल रहा है. सरकारें आती रही, जाती रही, सिस्टम काम करता रहा. इसका सीधा नुकसान राज्य को मिलनेवाले राजस्व को होता रहा है.

    जिलावार आंकड़ों को देखें तो बोकारो में प्रतिमाह 48 करोड़, लातेहार में 38.54 करोड़, धनबाद में 28 करोड़, हजारीबाग में हजारीबाग में 30 करोड़ की अवैध वसूली का आंकड़ा सामने आया है. यही नहीं, रामगढ़ में 21 करोड़, चतरा में 15 करोड़ की अवैध वसूली हो रही थी.

    इसके इतर, वसूली के विभिन्न तरीकों में शामिल पासिंग, यानी कोयला लदी वो गाड़ियां जिसका उठाव किसी दूसरे जिले में हुआ है और वो गंतव्य तक पहुंचने से पहले जिन जिलों से गुजरती है, वहां उन्हें पासिंग के नाम पर पैसे देने होते हैं. इस मद में पलामू में 10.57 करोड़, गिरिडीह में 4.80 करोड़ और चतरा में 4.48 करोड़ रुपए की वसूली की जा रही थी.

    क्या है कोयले की काली कमाई का गणित

    राज्य के आठ जिलों मुख्य रूप से कोयला का अवैध कारोबार या पासिंग का काम चल रहा था. लेकिन वर्तमान में इस पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है. जानकारों के मुताबिक धनबाद में प्रति ट्रक अवैध कोयला परिवहन के नाम पर प्रतिदिन 90 हजार रुपया, रामगढ़ में 70 हजार रुपया, बोकारो में 80 हजार रुपया, हजारीबाग में 80 हजार रुपया, गिरिडीह में पासिंग के नाम पर 8 हजार, चतरा में पासिंग के नाम पर 23 हजार और अवैध खनन कर परिवहन के नाम पर 35 हजार रुपया, लातेहार से पलामू से बनारस तक के लिए सिर्फ लातेहार में 45 हजार, पलामू में पासिंग के नाम पर 15 हजार, लातेहार से चतरा होते हुए बिहार बनारस भेजने के लिए पासिंग के नाम पर 23 हजार रुपए वसूले जाते थे.

    ये भी पढ़े : झारखंड: तीन साल में धनबाद के 1,108 अवैध कोयला खदानें बंद, 26,740 टन से ज्यादा कोयला जब्त

    जिला प्रतिमाह अवैध वसूली

    बोकारो – 48 करोड़
    लातेहार – 38.54 करोड़
    धनबाद – 28 करोड़
    हजारीबाग – 30 करोड़
    रामगढ़ – 21 करोड़
    चतरा – 15 करोड़
    पलामू – 10.57 करोड़ (पासिंग के नाम पर वसूली)
    गिरिडीह – 4.80 करोड़ (पासिंग के नाम पर वसूली)
    चतरा – 4.48 करोड़ (पासिंग के नाम पर वसूली)

    कोयला उत्पादन करने वाली कंपनियां और उनके क्षेत्र

    साल 2026 में सीआईएसएफ की कार्रवाई का ब्यौरा

    तारीखक्षेत्रकार्रवाई
    17 अप्रैलदोबारी कोलियरी, धनबादकरीब 30 टन अवैध कोयला जब्त
    26 अप्रैलविश्रामपुर, खलारी2.230 टन अवैध कोयला जब्त
    27 अप्रैलबरोरा, धनबादअवैध कोयला लदा मिनी हाइवा जब्त; चालक फरार, FIR दर्ज
    23 मईकारो-खासमहल, बेरमो3.230 टन अवैध कोयला और तीन मोटरसाइकिल जब्त
    7 जूनKD(H) न्यू कोल डंप पोस्ट, खलारी1.940 टन अवैध कोयला जब्त
    4–8 जुलाईBCCL-ECL-CCL क्षेत्र428.34 टन अवैध कोयला, एक हाइवा और 13 से अधिक मोटरसाइकिल/अन्य उपकरण जब्त; चार FIR, आरोपी पकड़े गए
    9 जुलाईबड़कागांव, हजारीबाग150.9 टन कोयला, चार ट्रक और दो मोटरसाइकिल जब्त; चार गिरफ्तार
    12–13 जुलाईकरकट्टा जंगल, पिपरवार, रांचीकरीब 200 टन अवैध खनन का कोयला बरामद
    13 जुलाईपुटकी, धनबादअवैध कोयला लदी चार मोटरसाइकिल और दो स्कूटर जब्त
    1 अगस्तकारो माइंस, बेरमोकरीब 100 टन अवैध कोयला और 45–50 मोटरसाइकिल जब्त किए जाने की रिपोर्ट
    7–8 अगस्तटोपो-कुज्जू-मगरदाहा, रामगढ़866.152 टन अवैध कोयला जब्त
    9 अगस्तबेरमोअवैध कोयला ले जा रही स्कूल वैन जब्त; वाहन व कोयला पुलिस को सौंपा
    18 अगस्तकरगली-ढोरी, बोकारो4.710 टन कोयला, एक ऑटो, पांच मोटरसाइकिल और तीन स्कूटर जब्त
    26–27 अगस्तबड़कागांव, हजारीबागड्रोन की मदद से 256.71 टन अवैध कोयला बरामद
    27 अगस्तचपरी, बड़कागांव113.32 टन अवैध रूप से जमा कोयला जब्त
    29 अगस्तकरगली, बोकारो25.40 टन अवैध कोयला जब्त
    30 अगस्तकारो-ढोरी, बोकारो29.05 टन अवैध कोयला जब्त
    9 सितंबरकरगली, बोकारोकरीब 1.60 टन अवैध कोयला बरामद
    11–13 सितंबरकरगली-ढोरी, बोकारो6.375 टन कोयला, आठ मोटरसाइकिल और चार साइकिल जब्त
    15 सितंबरअमलो-करिपानी, बोकारोकरीब 2.23 टन अवैध कोयला बरामद
    19 सितंबरमगध-अम्रपाली, चतराCCL के मगध-अम्रपाली क्षेत्र में CISF की औपचारिक तैनाती
    23–24 सितंबरफुलबसिया साइडिंग, मगध-अम्रपालीकरीब 250 टन ग्रेड-9 कोयला जब्त
    29 सितंबरधनबादड्रोन निगरानी में 3.1 टन कोयला और एक मोटरसाइकिल जब्त; 173 वाहनों की जांच
    29 सितंबरकेशरगढ़ा, बाघमाराकरीब 30 टन कोयला और डीजल जेनरेटर जब्त; दो अवैध मुहाने बंद
    30 सितंबरबाघमारा, धनबादजमुनिया नदी के पास करीब 30 टन अवैध कोयला जब्त
    30 सितंबरचारकपनिया जंगल, बोकारोड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से कार्रवाई; कोयला और 18 मोटरसाइकिल जब्त
    1 अक्टूबरवेदकरो माइंस, बोकारो207.17 टन ग्रेड-4 कोयला और चार मोटरसाइकिल जब्त
    1 अक्टूबरफुलबसिया साइडिंग, चतराकरीब 50 टन अवैध कोयला बरामद

    कोयला के अवैध कारोबार में टेरर फंडिग के नाम पर इस तरह से होता था पैसे का बंटवारा

    साल 2019 में एनआईए की ओर से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक चतरा में पहले 254 रुपए प्रति टन के हिसाब से उग्रवादियों के द्वारा कोयला कारोबार से जुड़े लोगों से इस रुपए का बंटवारा कुल 13 लोगों के बीच होता था.

    लेबर 45 रुपया, लोडर 30 रुपया, वॉलंटियर 30 रुपया, विलेजर जिन्हें सीसीएल में नौकरी नहीं मिला 28 रुपया, टीपीसी 40 रुपया, सीसीएल 39 रुपया, स्थानीय पुलिस और पुलिस स्टेशन इंचार्ज 18 रुपया, पॉल्यूशन और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट 3 रुपया, मीडिया 2 रुपया, एरिया चार्ज के नाम पर 4 रुपया, एक्सीडेंट केस को मैनेज करने के लिए 5 रुपया, जमीन के मालिक, जिनका जमीन ट्रांसपोर्टिंग के क्षेत्र में पड़ता था 8 रुपया और अन्य खर्च के मद में 2 रुपया वसूली जाता था.

    झारखंड के इन कोयला खनन इलाकों में है सीआईएसएफ की नियुक्ति

    कोयला उत्पादन करनेवाली कंपनी – इलाका

    कंपनीक्षेत्र
    भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL)बरोरा क्षेत्र, ब्लॉक-2 क्षेत्र, चांच विक्टोरिया क्षेत्र, गोविंदपुर क्षेत्र, कतरा क्षेत्र, सिजुआ क्षेत्र
    सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL)आम्रपाली–चंद्रगुप्त क्षेत्र, अरगड़ा क्षेत्र, बरका-सयाल क्षेत्र, बोकारो एवं करगली क्षेत्र, धोरी क्षेत्र, गिरिडीह क्षेत्र, हजारीबाग क्षेत्र, कुजू क्षेत्र, मगध-संघमित्रा क्षेत्र, उत्तर कर्णपुरा क्षेत्र, पिपरवार क्षेत्र, राजहरा क्षेत्र, रजरप्पा क्षेत्र

    क्रमशः

    Also Read : झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    Johar @8 AM
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.