Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 29, 2026No Comments5 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीरू ढांडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भारत ने एशियन गेम्स में अपना पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है. निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को महिलाओं की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इसके साथ ही नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं.

    26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने सटीक लगाए. चीन की सन यूनोंग 26 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक ने 21 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता. नीरू के इस गोल्ड के साथ भारत के एशियन गेम्स 2026 में कुल पदकों की संख्या 47 हो गई है. इनमें 5 गोल्ड के अलावा 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत की नजर अब पदकों की संख्या को 50 के पार पहुंचाने पर है.

    ट्रैप शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन

    नीरू ढांडा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने से पहले महिला टीम इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया. नीरू के साथ आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने कुल 328 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता. टीम इवेंट में चीन ने 346 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि कुवैत की टीम 325 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही.

    शूटिंग में भारत का दूसरा गोल्ड

    नीरू का गोल्ड एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है. इससे पहले भारत ने पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड जीता था. शूटिंग भारतीय दल के लिए इस एशियन गेम्स में पदक का बड़ा जरिया बनी हुई है. अब तक भारतीय निशानेबाज कुल 14 पदक जीत चुके हैं, जिनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

    पुरुषों के ट्रैप फाइनल में शपथ भारद्वाज बाहर

    वहीं पुरुषों की ट्रैप शूटिंग में भारत को निराशा हाथ लगी. शपथ भारद्वाज फाइनल में 10 शॉट के बाद ही बाहर हो गए. उन्होंने शुरुआती 10 शॉट में 7 निशाने टारगेट पर लगाए और आठवें स्थान पर रहे. नीरू के गोल्ड के साथ भारत की पदक तालिका में एक और स्वर्ण जुड़ गया है. अब भारतीय खिलाड़ियों की नजर आज ही 50 पदकों का आंकड़ा पार करने पर होगी.

    एशियन गेम्स 2026 में 29 सितंबर को भारत का शेड्यूल

    आर्चरी

    • मेन्स रिकर्व व्यक्तिगत, एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान, सुबह 5:30 बजे।
    • वूमेन्स रिकर्व व्यक्तिगत: कीर्ति और कुमकुम मोहोद, सुबह 9:45 बजे।

    बॉक्सिंग

    • वूमेन्स 65 किग्रा सेमीफाइनल: परवीन बनाम ली शू (चीन), सुबह 10:15 बजे। (मेडल इवेंट)
    • मेन्स 80 किग्रा सेमीफाइनल: अंकुश पांघाल बनाम फजलिद्दीन एरकिनबोएव (उज्बेकिस्तान), सुबह 11 बजे। (मेडल इवेंट)
    • मेन्स 90 किग्रा सेमीफाइनल: नरेंद्र बनाम आइबेक ओरलबे (कजाकिस्तान), सुबह 11:30 बजे। (मेडल इवेंट)

    कैनो स्लैलम

    • मेन्स कयाक सिंगल हीट्स: हितेश केवट और प्रद्युम्न सिंह राठौड़, सुबह 7 बजे से।
    • वूमेन्स कैनो सिंगल हीट्स: पल्लवी जगताप और रीना सेन, सुबह 7 बजे से।
    • वूमेन्स कयाक सिंगल हीट्स: शिखा चौहान, सुबह 7 बजे से।

    कुराश

    • मेन्स 66 किग्रा, राउंड ऑफ 16: विपिन कुमार, सुबह 6:24 बजे (अगर जीतते रहे तो क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल राउंड में आगे बढ़ेंगे)।

    सेलिंग

    • मेन्स डिंगी, क्वालिफिकेशन सीरीज रेस 3: विष्णु सरवनन, सुबह 10 बजे।

    शूटिंग

    • मेन्स ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल: शपथ भारद्वाज, कायन चेनाई और अहवर रिजवी, सुबह 6:30 बजे। (मेडल इवेंट)
    • वूमेन्स ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल, तीसरा दिन: नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत, सुबह 6:30 बजे। (मेडल इवेंट)
    • वूमेन्स ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत, सुबह 10:30 बजे। (मेडल इवेंट)
    • मेन्स ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): शपथ भारद्वाज, कायन चेनाई और अहवर रिजवी, दोपहर 12 बजे। (मेडल इवेंट)

    स्क्वैश

    • वूमेन्स टीम, ग्रुप गेम: भारत बनाम ईरान, सुबह 6:30 बजे।

    सर्फिंग

    • मेन्स शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल: किशोर कुमार अंबारासु बनाम टोबी एस्पेजोन (फिलीपींस), सुबह 4:54 बजे।

    टेनिस

    • मेन्स सिंगल्स, दूसरा राउंड: दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम गुनावन ट्रिस्मुवंतारा (इंडोनेशिया), सुबह 6:30 बजे।
    • मेन्स सिंगल्स, दूसरा राउंड: सुमित नागल बनाम होंग सियोंग-चान (साउथ कोरिया), सुबह 09:00 बजे से।
    • मेन्स डबल्स, दूसरा राउंड: युकी भांबरी/दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम डेनिस येवसेयेव/बेइबित झुकायेव (कजाकिस्तान), सुबह 09:00 बजे से
    • मेन्स डबल्स, दूसरा राउंड: अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी बनाम अभिषेक बास्तोला/प्रदीप खड़का (नेपाल), सुबह 09:00 बजे से
    • मिक्स्ड डबल्स, पहला राउंड: अंकिता रैना/एन श्रीराम बालाजी बनाम यूडिस चोंग/कायरन थॉम्पसन (हांगकांग), दोपहर 12:00 बजे से

    ट्रैक साइक्लिंग

    • वूमेन्स टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट और मेडल रेस: सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और त्रियाशा पॉल, सुबह 6:30 बजे से।
    • मेन्स टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट और मेडल रेस: रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेमश सिंह, सुबह 6:48 बजे से।
    • वूमेन्स टीम परस्यूट: हर्षिता जाखड़, पूजा डानोले, मीनाक्षी और स्वोस्ती सिंह, सुबह 7:12 बजे से।

    वॉलीबॉल

    • मेन्स पूल C: भारत बनाम कतर, दोपहर 12:30 बजे।

    एथलेटिक्स

    • मेन्ल पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार, दोपहर 2:50 बजे। (मेडल इवेंट)
    • वूमेन्स हाई जंप फाइनल: पूजा और सुप्रिया बसवराजू, दोपहर 3:35 बजे। (मेडल इवेंट)
    • वूमेन्स हैमर थ्रो फाइनल: अनुष्का यादव और तान्या चौधरी, शाम 4:05 बजे। (मेडल इवेंट)
    • वूमेन्स 800 मीटर दौड़ का फाइनल: गौतमी जयरामन और पूजा, शाम 4:20 बजे। (मेडल इवेंट)
    • मेन्स 800 मीटर दौड़ का फाइनल: मोहम्मद अफसल, शाम 4:35 बजे। (मेडल इवेंट)
    • मेन्स 5000 मीटर दौड़ का फाइनल: गुलवीर सिंह और अविनाश साबले, शाम 4:45 बजे। (मेडल इवेंट)
    • मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:18 बजे। (मेडल इवेंट)
    • वूमेन्स 4×400 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:35 बजे। (मेडल इवेंट)
    • मेन्स 4×400 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:47 बजे। (मेडल इवेंट)

    Also Read : झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    Ankush Panghal Asian Games Asian games 2026 Asian Games India Asian Games Live gold medal India India Gold Medal India Medal Tally Indian Shooters Neeru Dhanda Shooting Sports news Trap Shooting
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग
    Next Article CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ब्लैकमेलर’ बोलना पड़ा भारी, निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के खिलाफ ठोके 2 मानहानि केस, मांगे ₹2 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मैं हिंदू, ब्राह्मण हूं, लेकिन उससे पहले इंसान हूं’, SRFTI विवाद में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशनी भट्टाचार्य को ‘जिहादी-कम्युनिस्ट’ कहने पर दिया जवाब

    September 29, 2026
    Latest Posts

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.