Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा साहिबगंज से बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    झारखंड : रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा साहिबगंज से बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर की सुबह अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बच्चे को साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ से बरामद किया गया.

    पुलिस के अनुसार, घटना के समय बच्चे की मां उसके पास मौजूद नहीं थी. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी.

    तकनीकी जांच और खुफिया सूचना से मिला सुराग

    रांची पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय खुफिया तंत्र के जरिए मामले में सुराग जुटाए. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी शुरू की गई.

    26 सितंबर की रात मिले मुख्य सुराग के आधार पर पुलिस ने धनबाद पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया. इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर साहिबगंज पुलिस के सहयोग से तीनपहाड़ में छापेमारी की गई, जहां चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

    धनबाद से तीनपहाड़ तक चला अभियान

    पुलिस ने बताया कि बच्चे को तीनपहाड़ से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस अब अपहरण के पीछे की वजह और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.

    कार्रवाई में धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज पुलिस के साथ संथाल परगना के पुलिस महानिरीक्षक का सहयोग रहा. रांची पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग जिलों की पुलिस के बीच समन्वय से अभियान को अंजाम दिया गया.

    Also Read : डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
    Next Article झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    Related Posts

    क्राइम

    बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख

    September 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची पुलिस का बॉर्डर सील कर सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों पर शिकंजा

    September 27, 2026
    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : गढ़वा पुलिस को डीआईजी की दो टूक, कहा – थानों में सुधरे रवैया, महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत हो एक्शन

    September 25, 2026
    Latest Posts

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026

    झारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प

    September 28, 2026

    झारखंड : खटिया बनी एंबुलेंस, नदी पार कर 5 किमी तक ढोया मरीज

    September 28, 2026

    ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 28, 2026

    झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.