Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?
    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 24, 2026Updated:September 24, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों पर जोरदार पलटवार किया है. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल खड़े किए और कांग्रेस के लंबे शासनकाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बहस छेड़ दी है.

    सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति की बुनियादी वास्तविकता को समझने में पूरी तरह विफल रहे हैं. उन्होंने तर्क दिया कि कांग्रेस के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) का इतिहास सबसे लंबा और मजबूत रहा है, जिसे राहुल गांधी जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं. भाजपा नेता ने कहा कि देश की चुनावी राजनीति के इतिहास को देखें तो साफ हो जाता है कि कांग्रेस को जनता के आक्रोश का सामना सबसे ज्यादा करना पड़ा है.

    तमिलनाडु और बंगाल का दिया ऐतिहासिक हवाला

    अपने दावों को पुख्ता करते हुए त्रिवेदी ने दक्षिण और पूर्व के राज्यों का विशेष रूप से उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 1967 के बाद से कांग्रेस कभी सत्ता में वापस नहीं लौट पाई है, जबकि उस दौर में भाजपा का दूर-दूर तक कोई अस्तित्व भी नहीं था.

    इसी तरह, पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस 1977 के बाद से सत्ता से बाहर है. वहां 1977 से 2011 तक लगातार 34 वर्षों तक वाम दलों की सरकार रही, लेकिन राहुल गांधी इन ऐतिहासिक उदाहरणों को एंटी-इनकंबेंसी के संदर्भ में देखने से बचते हैं.

    बूथ कैप्चरिंग और चुनावी हिंसा का दौर

    कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर सबसे तीखा हमला बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उस समय चुनाव प्रणाली की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है. उन्होंने कहा कि उस दौर में मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) की मुकम्मल व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते चुनावों में बड़े पैमाने पर बूथ कैप्चरिंग, मतपेटियां लूटना और गोलीबारी जैसी घटनाएं होती थीं.

    उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में शायद ही कोई ऐसा चुनाव गुजरता था जिसमें हिंसक घटनाएं न होती हों और लोगों की जानें न जाती हों. त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि उस दौर में कांग्रेस के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी का असर नहीं दिखता था.

    सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में जब इस तरह की अराजकता और हिंसा आम थी, तब जनता की असली ‘एंटी-इनकंबेंसी’ और उसका गुस्सा स्वतंत्र रूप से बाहर नहीं आ पाता था. उन्होंने कहा कि उस व्यवस्था के कारण कई बार चुनावों के नतीजे जनता की वास्तविक इच्छा को दिखा नहीं पाते थे. भाजपा के इस आक्रामक रुख के बाद अब राजनीतिक दलों के बीच एक बार फिर बयानबाजी और तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है.

    Also Read : “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    भारतीय जनता पार्टी सांसद सुधांशु त्रिवेदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी
    Next Article झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिन जस्टिस एससी शर्मा ने ECI और मेधा रूपम मामलों की सुनवाई की, उनके बेटे हैं चुनाव आयोग के वकील

    September 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.