Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 23, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खनिज संपदा संशोधन कानून (MMDR) को लेकर झारखंड में राजनीतिक विरोध तेज होता दिख रहा है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को दुलाडीह में आयोजित जनसभा में केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि MMDR संशोधन कानून झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने घोषणा की कि इसके विरोध में 26 सितंबर को रांची में राजभवन के समक्ष कांग्रेस विशाल धरना देगी.

    झारखंड के संसाधनों पर राज्य के हितों की रक्षा जरूरी

    डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा राज्य के भविष्य से जुड़ी है. उनके मुताबिक, राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाली किसी भी नीति का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व और संसाधनों को लेकर झारखंड के हितों की रक्षा जरूरी है.

    मंत्री ने भाजपा की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा, “भाजपा को आदिवासी, दलित और मुसलमानों से इतनी नफरत क्यों है?” उन्होंने कहा कि देश सभी धर्मों, जातियों और समुदायों का है और संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देता है.

    धर्म और जाति के नाम पर बांटने की कोशिश

    इरफान अंसारी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में सभी समुदायों ने मिलकर बलिदान दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि आज धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना जरूरी है.

    बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसी गरीब का घर टूटने का असर सिर्फ एक इमारत तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उससे परिवार की जिंदगी, बच्चों का भविष्य और पूर्वजों की यादें जुड़ी होती हैं. उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए.

    26 सितंबर को राजभवन के समक्ष धरना

    मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और झारखंड की जनता से 26 सितंबर को रांची पहुंचने की अपील की. उन्होंने कहा कि राजभवन के समक्ष आयोजित धरना MMDR संशोधन कानून के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध का मंच होगा.

    उन्होंने कहा, “यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम नहीं है. यह झारखंड के अधिकार, सम्मान और हितों से जुड़ा सवाल है.” उन्होंने आदिवासी-मूलवासी समाज, जल-जंगल-जमीन और राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही.

    सभा में मुखिया दिनेश, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि निशापति हांसदा, भागीरथ पंडित सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.

    Also Read : झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    Minral and Mines development and regulation Act 2026 MMDR इरफान अंसारी कांग्रेस राजभवन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी
    Next Article झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    Latest Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.