Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 19, 2026Updated:September 19, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग के हुरहुरू स्थित कैंटोनमेंट मौजा की 50 डिसमिल खासमहाल जमीन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच हुआ टकराव अब राज्य की मुख्यधारा की राजनीति का केंद्र बन गया है. इस विवादित भूमि पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला.

    दरअसल, सदर अंचलाधिकारी (CO) सह खासमहाल पदाधिकारी आशुतोष कुमार पुलिस बल और जेसीबी के साथ जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुँचे थे. प्रशासन का कहना है कि यह जमीन सरकारी खासमहाल की है, जिसकी पुरानी लीज मार्च 2008 में ही समाप्त हो चुकी है. बिना अनुमति के वहाँ पीसीसी सड़क और गौशाला का शेड तैयार किया गया था, जिसे हटाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की.

    वहीं, योगेंद्र साव पक्ष का दावा है कि यह जमीन पुश्तैनी है और उनके पास इसके कानूनी अधिकार व पावर ऑफ अटॉर्नी मौजूद हैं. उनका तर्क है कि जब तक सरकार विधिवत ‘रिज्यूमेशन’ (कानूनी अधिग्रहण) की प्रक्रिया पूरी नहीं करती, तब तक इस तरह की एकतरफा कार्रवाई नहीं की जा सकती.

    मीडिया के समक्ष योगेंद्र साव का तीखा हमला

    मौके पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने मीडिया के समक्ष राज्य सरकार और सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बेहद आक्रामक और तीखे राजनीतिक हमले किए. उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि “हेमंत सोरेन वर्ल्ड में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री में से हैं, जब फंसने लगते हैं तो कभी एल. ख्यांग्ते को बलि का बकरा बनाते हैं तो कभी विनय चौबे को बनाते हैं. इसलिए मुख्यमंत्री पूरा भ्रष्ट है.”

    साव ने सरकार पर झारखंड के मूल अधिकारों—जल, जंगल और जमीन—को कॉरपोरेट और आउटसोर्सिंग के हाथों बेचने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने दोटूक अंदाज में कहा कि प्रशासन चाहे उनके घर-मकान पर बुलडोजर चलवा दे, लेकिन वे सच बोलने से पीछे नहीं हटेंगे.

    अंबा प्रसाद का बयान

    इस पूरे घटनाक्रम और तीखे बयानों के बाद पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की बेटी व कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने इस विवाद पर अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध के नाम पर संवैधानिक शिष्टाचार को ताक पर रखकर मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना उनके पिता से अपेक्षित नहीं था. अंबा प्रसाद के इस बयान ने यह साफ कर दिया कि इस पूरे राजनीतिक और जमीन विवाद के बीच पारिवारिक स्तर पर भी बयानों को लेकर असहजता देखने को मिली है.

    बयान के कारण पूर्व में कांग्रेस से निकाले गए थे योगेंद्र

    मार्च 2026 में भी योगेंद्र साव कांग्रेस के निशाने पर आ चुके थे. उस समय बड़कागांव में एनटीपीसी की कोयला परियोजना के क्षेत्र में आने वाले उनके आवास को प्रशासन ने ध्वस्त किया था. कार्रवाई के बाद साव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की थीं. कांग्रेस की अनुशासन समिति ने आरोप लगाया कि साव लगातार सोशल मीडिया के जरिए गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अनुशासनहीन टिप्पणियां कर रहे थे. समिति के मुताबिक, उनके बयानों से गठबंधन में असहज स्थिति पैदा हो रही थी और पार्टी की छवि भी प्रभावित हो रही थी. इसी आधार पर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया था.

    हालांकि, कांग्रेस ने जून 2026 में ही निष्कासन रद्द कर दिया था.

    Also Read : झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Barkagaon Congress Hemant Soren Jharkhand Politics NTPC Yogendra Prasad Yogendra Sao एनटीपीसी कांग्रेस कांग्रेस कार्रवाई केशव महतो कमलेश झारखंड काँग्रेस झारखंड राजनीति बड़कागांव बड़कागांव विवाद योगेंद्र प्रसाद योगेंद्र साव योगेंद्र साव विवाद हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत
    Next Article केंद्र से झारखंड की दो टूक : खनन सेस लौटाओ, GST का नुकसान भरो, 90:10 फॉर्मूला बहाल करो

    Related Posts

    क्राइम

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Latest Posts

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.