Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»JPSC / JSSC»JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामलों में CID ने कार्रवाई तेज कर दी है. CID ने JPSC और JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    CID की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, JPSC प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में CID थाना कांड संख्या 16/2026 दर्ज है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋतिक रोशन (29 वर्ष), पिता संजय कुमार सिंह, निवासी संजय पथ, नियर सुंदर नगर गार्डन, मानगो, थाना उलीडीह, जमशेदपुर और पंकज प्रफुल (32 वर्ष), पिता अनिल कुमार सिंह, निवासी शिव भवन, कमलाकांत रोड, थाना सुखदेवनगर, रांची के रूप में हुई है.

    CID के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार आरोपी ‘शिवांग पाठशाला, लालपुर’ के कोचिंग संचालक रंजीत कुमार के माध्यम से परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया था. मामले में आगे की जांच जारी है.

    हालांकि 14 सितंबर को भी CID ने JPSC मामले में शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार को गिरफ्तार किया था. CID के मुताबिक, संजीत कुमार परीक्षा से जुड़े मामले में एजेंट के तौर पर काम कर रहा था. इसी दिन JSSC-CGL मामले में दिलीप कुमार पासवान की भी गिरफ्तारी हुई थी. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

    JSSC-CGL मामले में भी दो गिरफ्तार

    इधर, JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित CID थाना कांड संख्या 01/2025 में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें राजेश प्रसाद यादव, पिता उदयश्री यादव, साकिन वार्ड संख्या-08, थाना गोविंदपुर, पोस्ट बरही, थाना डोमचांच, जिला कोडरमा और संदीप कुमार, पिता रामदेव सिंह, साकिन पूर्णा नगर, थाना कोडरमा, जिला कोडरमा शामिल हैं.

    CID के अनुसार, दोनों आरोपियों ने JSSC-CGL परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया था. गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. CID की इस कार्रवाई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता से जुड़े मामलों की जांच और तेज होने की संभावना है.

    बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    4 accused arrested CID Action CID Jharkhand Competitive Exam Scam Exam Fraud exam irregularities Jharkhand CID Jharkhand Competitive Exams Jharkhand Education News Jharkhand news Jharkhand news today JPSC JPSC Accused JPSC Case JPSC Exam JPSC Exam Irregularities JPSC Investigation JPSC Latest News JPSC News JPSC scam ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव
    Next Article झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.