Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 13, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने बढ़त बना ली है. टीम तुलसी के 13 सदस्यों ने जीत दर्ज की है, जबकि टीम मुकेश अग्रवाल के 8 सदस्य निर्वाचित हुए हैं. ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में फिलहाल तुलसी पटेल का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

    हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में 21 कार्यकारिणी सदस्यों और 3 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान के बाद देर रात मतगणना पूरी हुई. चुनाव में मुख्य मुकाबला टीम तुलसी पटेल और टीम मुकेश अग्रवाल के बीच रहा.

    मुकेश अग्रवाल को व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा वोट

    कार्यकारिणी चुनाव में मुकेश कुमार अग्रवाल ने व्यक्तिगत रूप से सबसे ज्यादा 1,827 वोट हासिल किए. उनके बाद डॉ. अभिषेक कुमार रामाधिन को 1,742 और प्रवीण लोहिया को 1,725 वोट मिले. तुलसी पटेल को 1,622 वोट मिले.

    हालांकि, व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा वोट हासिल करने के बावजूद मुकेश अग्रवाल की टीम कार्यकारिणी में बहुमत हासिल नहीं कर सकी. 21 में से 13 सीटों पर टीम तुलसी पटेल के उम्मीदवारों की जीत हुई, जबकि टीम मुकेश अग्रवाल को 8 सीटें मिलीं.

    अध्यक्ष के लिए कार्यकारिणी में बहुमत जरूरी

    FJCCI में अध्यक्ष का चयन सीधे आम मतदाताओं के जरिए नहीं होता. नवनिर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी अपने बीच से अध्यक्ष का चयन करती है. ऐसे में किसी प्रत्याशी के व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा वोट हासिल करने से अध्यक्ष पद तय नहीं होता, बल्कि कार्यकारिणी के सदस्यों का समर्थन निर्णायक होता है.

    मौजूदा चुनावी गणित में टीम तुलसी पटेल के 13 सदस्य निर्वाचित हुए हैं. इस लिहाज से तुलसी पटेल अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार बनकर उभरी हैं. दूसरी ओर, मुकेश अग्रवाल को व्यक्तिगत वोटों में बढ़त हासिल है, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए उन्हें कार्यकारिणी के सदस्यों का समर्थन जुटाना होगा.

    पिछले चुनाव में भी था 13-8 का समीकरण

    FJCCI के पिछले चुनाव में भी 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में 13-8 का ही समीकरण बना था, लेकिन तब बाजी टीम आदित्य मल्होत्रा के पक्ष में थी. उनकी टीम ने 13 सीटें जीती थीं, जबकि टीम तुलसी पटेल को 8 सीटों पर जीत मिली थी. बहुमत के बाद आदित्य मल्होत्रा अध्यक्ष बने थे.

    इस बार चुनावी तस्वीर उलट गई है. पिछले चुनाव में 8 सीटों तक सीमित रही टीम तुलसी पटेल ने इस बार 13 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि टीम मुकेश अग्रवाल को 8 सीटें मिली हैं.

    हालांकि, अंतिम फैसला अभी बाकी है. नवनिर्वाचित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए समर्थन और बहुमत की स्थिति स्पष्ट होगी. इसके बाद ही तय होगा कि FJCCI के सत्र 2026-27 की कमान तुलसी पटेल संभालेंगी या चुनाव में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत वोट पाने वाले मुकेश अग्रवाल अध्यक्ष बनेंगे.

    Also Read : रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    FJCCI FJCCI Election 2026-27
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा
    Next Article झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.